गरियाबंद। विश्व पर्यावरण दिवस के उपलक्ष में 65 वीं वाहिनी CRPF के F/ समवाय कुल्हाड़ीघाट में वृक्षारोपण का कार्यक्रम रखा गया. इस दौरान जवानों ने वृक्षारोपण करने के साथ-साथ पर्यावरण संरक्षण की कसम भी खाई.


बता दें, कुल्हाड़ीघाट एक अतिसंवेदनशील नक्सल प्रभावित क्षेत्र है. अक्सर यहां नक्सल गतिविधियां होती रहती है. इस क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाये रखने में एफ/ समवाय का अहम योगदान जारी है.
65वीं वाहिनी समय-समय पर सिविक एक्सन प्लान, मुफ्त चिकित्सा शिविर और रोजगार मार्गदर्शन शिविर जैसे कई अलग-अलग प्रकार के कार्यक्रम कर लोगों को मुख्याधारा में जोड़ने के लिए निरंतर प्रयास कर रही है.
आज विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर 65वीं वाहिनी के सभी जवानों ने पर्यावरण संरक्षण का भी बीड़ा उठाया लिया है. उन्होंने शपथ ली है कि वे आजीवन पर्यावरण उत्थान के लिए निरंतर हर संभव प्रयास करते रहेंगे. इस कार्यक्रम के इस दौरान एफ/65 समवाय के सहायक समादेष्टा सुधीर कुमार, निरीक्षक लवकुश कुमार पाण्डेय और समवाय के सभी जवान उपस्थित रहे.
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें English में पढ़ने यहां क्लिक करें
इन्हें भी पढ़ें:
- अनिल अंबानी को झटके पर झटकेः ED ने सहयोगी अमिताभ झुनझुनवाला और अमित बापना को गिरफ्तार किया
- थाने में हंगामा! शिकायत करने पहुंची युवती से महिला आरक्षक ने छीना मोबाइल, पुलिस पर अभद्रता और बदसलूकी के आरोप, Video वायरल
- संविदा और आउटसोर्स कर्मचारियों को लेकर हाईकोर्ट का निर्देशः स्थाई सेवा में नहीं रखने का कोई ठोस आधार नहीं, न्यूनतम वेतन देने के निर्देश
- आर वैशाली ने रचा इतिहास: फिडे विमेंस कैंडिडेट्स टूर्नामेंट जीतने वाली पहली भारतीय बनीं, अब 5 बार की वर्ल्ड चैंपियन जू वेनजुन से होगी टक्कर
- Durg-Bhilai-Rajnandgaon News Update: आरटीई के आवेदनों की लॉटरी से बच्चों ने किया स्कूल का चयन… वेतन की मांग को लेकर निगम कर्मियों का सांकेतिक धरना-प्रदर्शन… एबीईओ पर 20 लाख की अवैध वसूली का आरोप… 1 मई से शुरू होगा सुशासन तिहार 2026…

