गरियाबंद। विश्व पर्यावरण दिवस के उपलक्ष में 65 वीं वाहिनी CRPF के F/ समवाय कुल्हाड़ीघाट में वृक्षारोपण का कार्यक्रम रखा गया. इस दौरान जवानों ने वृक्षारोपण करने के साथ-साथ पर्यावरण संरक्षण की कसम भी खाई.


बता दें, कुल्हाड़ीघाट एक अतिसंवेदनशील नक्सल प्रभावित क्षेत्र है. अक्सर यहां नक्सल गतिविधियां होती रहती है. इस क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाये रखने में एफ/ समवाय का अहम योगदान जारी है.
65वीं वाहिनी समय-समय पर सिविक एक्सन प्लान, मुफ्त चिकित्सा शिविर और रोजगार मार्गदर्शन शिविर जैसे कई अलग-अलग प्रकार के कार्यक्रम कर लोगों को मुख्याधारा में जोड़ने के लिए निरंतर प्रयास कर रही है.
आज विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर 65वीं वाहिनी के सभी जवानों ने पर्यावरण संरक्षण का भी बीड़ा उठाया लिया है. उन्होंने शपथ ली है कि वे आजीवन पर्यावरण उत्थान के लिए निरंतर हर संभव प्रयास करते रहेंगे. इस कार्यक्रम के इस दौरान एफ/65 समवाय के सहायक समादेष्टा सुधीर कुमार, निरीक्षक लवकुश कुमार पाण्डेय और समवाय के सभी जवान उपस्थित रहे.
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें English में पढ़ने यहां क्लिक करें
इन्हें भी पढ़ें:
- पूर्वी चंपारण में 89.61% बंपर वोटिंग के साथ शांतिपूर्ण संपन्न हुआ मतदान, EVM में कैद हुआ प्रत्याशियों का भाग्य!
- Jharkhand BJP: झारखंड आ रहे BJP के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन, 24-25 अक्टूबर को प्रदेश कार्यसमिति की बैठक, कार्यकर्ताओं में उत्साह
- दो युवकों की हत्या के तीन आरोपियों को हाईकोर्ट से झटका, जमानत याचिकाएं खारिज, जानिए क्या है पूरा मामला
- बर्खास्त GRP आरक्षक पर ACB का शिकंजा, 1.03 करोड़ की आय से अधिक संपत्ति मामले में पेश किया चालान
- Jharkhand News: गुमला में PLFI के जोनल कमांडर समेत 4 उग्रवादी गिरफ्तार, हथियारों का जखीरा बरामद

