लुधियाना. लुधियाना के थाना महलकलां के गांव हरदासपुरा में पुलिस वैन से निकालकर युवक सतपाल को तलवारों से घायल करने के मुख्य आरोपी बहादुर सिंह ने आत्महत्या कर ली। उसका शव संगरूर इलाके में एक पेड़ पर लटका हुआ मिला। माना जा रहा है कि पुलिस की सख्ती और गिरफ्तारी के डर से उसने यह कदम उठाया।
थाना शेरपुर कलां के प्रभारी ने बताया कि बाहदुर सिंह ने अपनी सैंट्रो कार की सीट बेल्ट से फंदा लगाकर आत्महत्या की। एक राहगीर ने उसका शव देखा और पुलिस को सूचना दी, जिसके बाद शव को उतारकर पोस्टमॉर्टम के लिए अस्पताल भेज दिया गया।
थाना प्रभारी ने बताया कि बाहदुर सिंह के पास से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला। उसकी सैंट्रो कार को कब्जे में ले लिया गया है। उन्होंने बताया कि बाहदुर सिंह के परिवार को कई बार फोन किया गया, लेकिन कोई भी शव लेने नहीं पहुंचा। बता दें कि इस मामले में पुलिस ने 28 लोगों को आरोपी बनाया था, जिनमें बाहदुर सिंह मुख्य आरोपी था। वारदात को अंजाम देने के बाद सभी आरोपी गांव छोड़कर फरार हो गए थे। पुलिस ने अब तक इस मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
30 मई को बाहदुर सिंह ने किया था हमला
30 मई को युवक सतपाल पर हमला कर उसे घायल करने के मामले में पुलिस ने पीड़ित के भाई फलविंदर के बयानों के आधार पर 28 आरोपियों के खिलाफ FIR दर्ज की थी, जिनमें बाहदुर सिंह मुख्य आरोपी था। पुलिस उसकी तलाश में छापेमारी कर रही थी और उस पर आत्मसमर्पण का दबाव बना रही थी। जानकारी के अनुसार, बाहदुर सिंह पुलिस कार्रवाई से काफी डर गया था और इसी दबाव में उसने आत्महत्या कर ली।
पीड़ित सतपाल बठिंडा एम्स में भर्ती
पीड़ित सतपाल बठिंडा एम्स में वेंटिलेटर पर है। इस हमले में उसकी पत्नी भी घायल हुई थी। हमलावरों ने पुलिस के जाने के बाद सतपाल के पिता और भाई फलविंदर की भी पिटाई की थी और घर में रखे सामान की तोड़फोड़ की थी।
- ZIM vs WI: Shimron Hetmyer का जलजला, सबसे तेज फिफ्टी ठोक रचा इतिहास, 254 रन ठोक उड़ा डाले गेंदबाजों के होश
- सिंगापुर दौरे पर सीएम योगी, भारतीय समुदाय के लोगों से किया संवाद, कहा- अपने आध्यात्मिक और सांस्कृतिक मूल्यों को…
- ‘जिन देशों ने USA को दिया धोखा उनके साथ होगा बुरा’, ट्रंप ने टैरिफ को लेकर दी धमकी
- नव्या नायर से पद्मजा रेड्डी तक: खजुराहो नृत्य महोत्सव 2026 के चौथे दिन दक्षिण भारत की नृत्य परंपराओं का भव्य प्रदर्शन, कथकली और कुचिपुड़ी ने बिखेरी शास्त्रीय कला की गरिमा
- ‘हड़ताल समस्या का समाधान नहीं’, राजस्व कर्मचारियों से मुलाकात के बाद बोले डिप्टी सीएम विजय कुमार सिन्हा, काम पर लौटने का दिया निर्देश


