लुधियाना. लुधियाना के थाना महलकलां के गांव हरदासपुरा में पुलिस वैन से निकालकर युवक सतपाल को तलवारों से घायल करने के मुख्य आरोपी बहादुर सिंह ने आत्महत्या कर ली। उसका शव संगरूर इलाके में एक पेड़ पर लटका हुआ मिला। माना जा रहा है कि पुलिस की सख्ती और गिरफ्तारी के डर से उसने यह कदम उठाया।
थाना शेरपुर कलां के प्रभारी ने बताया कि बाहदुर सिंह ने अपनी सैंट्रो कार की सीट बेल्ट से फंदा लगाकर आत्महत्या की। एक राहगीर ने उसका शव देखा और पुलिस को सूचना दी, जिसके बाद शव को उतारकर पोस्टमॉर्टम के लिए अस्पताल भेज दिया गया।
थाना प्रभारी ने बताया कि बाहदुर सिंह के पास से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला। उसकी सैंट्रो कार को कब्जे में ले लिया गया है। उन्होंने बताया कि बाहदुर सिंह के परिवार को कई बार फोन किया गया, लेकिन कोई भी शव लेने नहीं पहुंचा। बता दें कि इस मामले में पुलिस ने 28 लोगों को आरोपी बनाया था, जिनमें बाहदुर सिंह मुख्य आरोपी था। वारदात को अंजाम देने के बाद सभी आरोपी गांव छोड़कर फरार हो गए थे। पुलिस ने अब तक इस मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
30 मई को बाहदुर सिंह ने किया था हमला
30 मई को युवक सतपाल पर हमला कर उसे घायल करने के मामले में पुलिस ने पीड़ित के भाई फलविंदर के बयानों के आधार पर 28 आरोपियों के खिलाफ FIR दर्ज की थी, जिनमें बाहदुर सिंह मुख्य आरोपी था। पुलिस उसकी तलाश में छापेमारी कर रही थी और उस पर आत्मसमर्पण का दबाव बना रही थी। जानकारी के अनुसार, बाहदुर सिंह पुलिस कार्रवाई से काफी डर गया था और इसी दबाव में उसने आत्महत्या कर ली।
पीड़ित सतपाल बठिंडा एम्स में भर्ती
पीड़ित सतपाल बठिंडा एम्स में वेंटिलेटर पर है। इस हमले में उसकी पत्नी भी घायल हुई थी। हमलावरों ने पुलिस के जाने के बाद सतपाल के पिता और भाई फलविंदर की भी पिटाई की थी और घर में रखे सामान की तोड़फोड़ की थी।
- CG Morning News : ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर JCCJ करेगी प्रदर्शन… आज आएंगे प्रदेश संगठन महामंत्री कर्मवीर… झारखंड दौरे पर रहेंगे भूपेश बघेल… पढ़ें और भी खबर
- पत्रकारों को बीमारी में ₹5 लाख की मदद और कैशलेस इलाज दे सरकार: चंद्रशेखर धरणी
- नवरात्र से छठ तक अलर्ट मोड में रहे पुलिस-प्रशासन, CM योगी के निर्देश- महिलाओं की सुरक्षा में न हो चूक
- MP Weather Update: एमपी के पूर्वी संभागों में आज भी आंधी-बारिश की चेतावनी; रीवा-सीधी में गिरा पानी, पचमढ़ी रहा सबसे ठंडा
- 3 शराब ठेकों पर हथियारों के दम पर लूट, कुछ ही घंटों में 2 आरोपी गिरफ्तार

