देश में लगातार कोरोना के केस बढ़ रहे है। पंजाब में भी हालत अब बदलते नजर आ रहे हैं। यहां भी हर दिन मरीजों की संख्या बढ़ रही है। जालंधर में एक साथ बड़ी संख्या में मरीज मिलने से हड़कंप मच गया है। पंजाब के लुधियाना में कोरोना के 21 मामले सामने आए हैं। इसके साथ 2 लोगों की पंजाब में मौत भी हो गई है।
वही कल तक राज्य में 40 एक्टिव मरीज बताए जा रहे थे जिनमें 21 मरीज लुधियाना के रहने वाले हैं। आज जिले में दो और नए मरीज सामने आए हैं। इनमें से एक 44 साल की महिला ग्रामीण इलाके की रहने वाली है, जबकि एक 50 साल की एक अन्य महिला शहरी क्षेत्र से संबंधित है।

मिली रिपोर्ट के अनुसार वर्तमान में जिले में 23 कोरोना के मरीज सामने आ चुके हैं। इनमें से चार मरीज आज ठीक हो चुके हैं। वर्तमान में 12 एक्टिव मरीज होम आइसोलेशन में रह रहे हैं और अब तक दो मरीजों की कोरोना से मौत हो चुकी है ।
- ‘TMC के अब गिनती के दिन रह गए…’, CM योगी ने ममता सरकार पर साधा निशाना, कहा- जनता का उत्साह, स्नेह और समर्थन इसका प्रमाण
- रनवे पर दौड़ रही फ्लाइट की मेडिकल इमरजेंसी, अचानक रोका टेक ऑफ, मची अफरा-तफरी
- पार्किंसन के शुरुआती लक्षण नजरअंदाज करना पड़ सकता है भारी
- पत्नी से नाराज होकर 400 फीट ऊंचे बिजली टावर पर चढ़ा युवक, घंटों तक चला हाई-वोल्टेज ड्रामा, पुलिस ने ऐसे नीचे उतारा
- भाजपा नेता और उसके भाई की गुंडागर्दी: बेकरी स्टाफ से मारपीट, CCTV आया सामने

