पंजाब में गर्मी लगातार बढ़ता जा रही है। गर्मी के कारण लोगों का घरों से निकलना मुश्किल हो गया है। पिछले 24 घंटे में राज्य के तापमान में 0.3 डिग्री की बढ़ोतरी हुई है, जो सामान्य से 5.4 डिग्री ज्यादा है। वही पंजाब का बठिंडा सबसे अधिक गर्म रहा। पंजाब में 13 जून को अलग अलग अलग स्थानों पर लू चलने की संभावना है।
इसके साथ ही 14 से 16 जून तक अलग अलग स्थानों पर आंधी, बिजली गिरने और तेज हवाएं चलने और कुछ जिलों में बारिश की संभावना है। इस दौरान लोगों को गर्मी से राहत मिलेगी।

इन जिलों में लू का अलर्ट
आज 18 जिलों में लू को लेकर अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग के अनुसार आज अमृतसर, तरनतारन, फिरोजपुर, फरीदकोट, बठिंडा, फाजिल्का, मुक्तसर और मानसा में लू चलेगी। इसके साथ ही रातें भी गर्म रहेंगी। इसके अलावा गुरदासपुर, कपूरथला, जालंधर, लुधियाना, बरनाला, मोगा, संगरूर, पटियाला, मोहाली और फतेहगढ़ साहिब में लू चलने की संभावना है।
लोगों को घरों से निकलने के पहले सचेत रहने की मौसम विभाग ने अपील की है। बच्चे वृद्धो को गर्मी को देखते हुए घर से बाहर नहीं निकलने के लिए सलाह दी गई है। गर्मी के ही कारण पंजाब के कुछ जिलों में बाजार भी बंद रहेंगे।
- डंपिंग स्टेशन के विरोध में किसान व ग्रामीणों का धरना प्रदर्शन,किसान व पुलिस आमने सामने , तीन दिनों से कूड़े वाले टिप्पर नहीं होने दिए खाली, मौके पर भारी पुलिस बल तैनात
- … तो बदल जाएगी आपकी किस्मत, वार के अनुसार कौन सा तिलक दिलाएगा सफलता
- पानीपत में गो भक्तों का प्रदर्शन, गाय को ‘राष्ट्र माता’ घोषित करने की मांग
- नो एंट्री के समय पर दौड़ रहे भारी वाहन, चपेट में आने से बुजुर्ग की मौत, जिम्मेदार कौन?
- इछावर में पकड़ाया गाय के चमड़े से भरा ट्रक: कोलकाता से लाया गया था 350 क्विंटल माल, बजरंग दल का भारी हंगामा

