पंजाब में गर्मी लगातार बढ़ता जा रही है। गर्मी के कारण लोगों का घरों से निकलना मुश्किल हो गया है। पिछले 24 घंटे में राज्य के तापमान में 0.3 डिग्री की बढ़ोतरी हुई है, जो सामान्य से 5.4 डिग्री ज्यादा है। वही पंजाब का बठिंडा सबसे अधिक गर्म रहा। पंजाब में 13 जून को अलग अलग अलग स्थानों पर लू चलने की संभावना है।
इसके साथ ही 14 से 16 जून तक अलग अलग स्थानों पर आंधी, बिजली गिरने और तेज हवाएं चलने और कुछ जिलों में बारिश की संभावना है। इस दौरान लोगों को गर्मी से राहत मिलेगी।

इन जिलों में लू का अलर्ट
आज 18 जिलों में लू को लेकर अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग के अनुसार आज अमृतसर, तरनतारन, फिरोजपुर, फरीदकोट, बठिंडा, फाजिल्का, मुक्तसर और मानसा में लू चलेगी। इसके साथ ही रातें भी गर्म रहेंगी। इसके अलावा गुरदासपुर, कपूरथला, जालंधर, लुधियाना, बरनाला, मोगा, संगरूर, पटियाला, मोहाली और फतेहगढ़ साहिब में लू चलने की संभावना है।
लोगों को घरों से निकलने के पहले सचेत रहने की मौसम विभाग ने अपील की है। बच्चे वृद्धो को गर्मी को देखते हुए घर से बाहर नहीं निकलने के लिए सलाह दी गई है। गर्मी के ही कारण पंजाब के कुछ जिलों में बाजार भी बंद रहेंगे।
- गुजरात के 4 जिले सूखाग्रस्त घोषित: सरकार किसानों को देगी 8500 रुपये प्रति हेक्टेयर
- इंदौर में आज 12 घंटे का शटडाउनः 19 टंकियों से पानी सप्लाई होगी प्रभावित, उधर बिना अनुमति बोरिंग करने वालों पर निगम का कड़ा एक्शन, 3 मशीनों पर जुर्माना
- Burning Truck : NH-130 पर चलती ट्रक बनी आग का गोला, चालक-परिचालक ने कूदकर बचाई जान
- Haryana Dengue Alert: डेंगू के 774 से ज्यादा केस, पंचकूला बना हॉटस्पॉट; 53 हजार लोगों को नोटिस
- LPG डीलर्स का सरकार के खिलाफ विरोध, प्रदर्शन की अनुमति देने से दिल्ली पुलिस का इनकार

