Rajasthan News: जिले की साइबर थाना पुलिस ने एक बड़े साइबर फ्रॉड का पर्दाफाश करते हुए गुजरात निवासी 28 वर्षीय आगरिया इरशाद को गिरफ्तार किया है। आरोपी ने देशभर में साइबर ठगी के 13 मामलों को अंजाम दिया है। भीलवाड़ा में हुए एक करोड़ 47 लाख रुपए के साइबर फ्रॉड में उसने अकेले 50 लाख रुपए अपने खाते में ट्रांसफर करवाए थे।

एसपी धर्मेंद्र सिंह यादव ने बताया कि साइबर अपराधों की रोकथाम के लिए एएसपी पारसमल जैन की निगरानी में एक विशेष टीम गठित की गई थी। मई महीने में भीलवाड़ा निवासी एक व्यक्ति से गोल्ड ट्रेडिंग इन्वेस्टमेंट के नाम पर धोखाधड़ी कर बड़ी रकम हड़प ली गई थी, जिसके आधार पर आरोपी के खिलाफ बीएनएस की धारा 316(2), 318(4), 61(2) और आईटी एक्ट की धारा 66 के तहत केस दर्ज किया गया था।
जांच में सामने आया कि आरोपी इरशाद ने फर्जी कंपनी बनाकर लोगों को झांसे में लिया और मोटे मुनाफे का लालच देकर निवेश करवा कर रकम हड़प ली। पुलिस ने तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर उसे गुजरात से गिरफ्तार किया। फिलहाल उसके अन्य साथियों की तलाश की जा रही है।
पुलिस अब आरोपी से पूछताछ कर यह जानने की कोशिश कर रही है कि वह किस नेटवर्क के तहत भोले-भाले लोगों को फंसाता था और उसकी ठगी का पैटर्न क्या था। आरोपी के खिलाफ देश के अलग-अलग राज्यों में 13 से अधिक मामले दर्ज हैं, जिनकी जानकारी संबंधित थानों से साझा की जा रही है।
पढ़ें ये खबरें
- IPS Rajnesh Singh Motiveted Board Exam Students : एसएसपी रजनेश सिंह ने बोर्ड परीक्षार्थियों में भरा आत्मविश्वास, कहा- शांत मन से करें नियमित अभ्यास, व्यावसायिक प्रतिष्ठानों से भी की अपील
- मंगल कार्बन टायर फैक्ट्री में ब्लास्ट अपडेट : गंभीर रूप से झुलसी 9 माह की मासूम की मौत, कई मजदूर गंभीर, FIR वापस लेने और बयान बदलने का दबाव, पीड़ितों परिजनों ने की निष्पक्ष जांच की मांग
- ‘8वें वेतन आयोग में कितनी बढ़ेगी आपकी सैलरी?’ साइबर ठगों ने अपनाया नया पैंतरा, झांसे में पड़े तो आपका बैंक अकाउंट भी हो सकता है खाली
- भाई बना कसाईः बड़े ने पत्थर से हमला कर छोटे भाई को सुलाई मौत की नींद, हैरान कर देगी हत्या के पीछे की वजह
- CG Accident News : नाली में गिरी तेज रफ्तार बाइक, एक की मौत, दूसरा गंभीर


