पंजाब में भीषण गर्मी के बीच पंजाब के स्वास्थ्य मंत्री डॉ. बलबीर सिंह ने एडवाइजरी जारी करते हुए नागरिकों को अत्यधिक गर्मी से अपने-आपको बचाने के लिए सावधानियां बरतने की अपील की है।
उन्होंने बार-बार पानी पीने और बाहर निकलते समय पानी साथ रखने को कहा। नवजात , बच्चों, गर्भवती महिलाओं, बुजुर्गों, मोटापे या मानसिक व कैंसर बीमारी से ग्रस्त व्यक्तियों और दिल की बीमारियों या पुरानी बीमारियों से पीड़ित व्यक्तियों सहित संवेदनशील समूहों को विशेष ध्यान रखना चाहिए। सीधी धूप में काम करने वाले मजदूर निर्माण कर्मी और गलियों में फेरी वाले व्यक्तियों को खासतौर पर गर्मी से खतरा होता है, जिन्हें छायदार क्षेत्रों का सहारा लेना चाहिए।

स्वास्थ्य मंत्री ने लोगों को दोपहर 12 से 3 बजे तक बाहरी गतिविधियों से बचने की अपील की है। उन्होंने हाईड्रेट रहने के लिए मौसमी फलों के सेवन और घरेलू पेय पदार्थों जैसे नींबू पानी, लस्सी , और नारियल पानी आदि के लिए प्रोत्साहित किया। यदि किसी को गर्मी से संबंधित लक्षण जैसे शरीर का तापमान बढ़ना, पसीना न आना, उल्टी या बेहोशी के लक्षण महसूस होते हैं तो उन्हें 104 हैल्पलाइन पर कॉल करके तुरंत सहायता लेनी चाहिए।
- IND-SA क्रिकेट मैच में ऑनलाइन सट्टा खिलाते 2 सटोरिए गिरफ्तार, 50 लाख की सट्टा पट्टी जप्त
- CG Crime News : स्कूल में बॉल लेने गए बच्चों को प्राचार्य ने बनाया बंधक, शिक्षकों संग की पिटाई, परिजनों ने दर्ज कराई शिकायत
- CG Accident News : जर्जर सड़क बनी जानलेवा, बाइक से अनियंत्रित होकर गिरने पर युवक हुआ घायल, अस्पताल में लड़ रहा जिंदगी और मौत की जंग
- रातभर बातचीत, आखिरी कॉल और फिर सन्नाटा: MP में लॉन्ग डिस्टेंस लव अफेयर का ट्रेजिक एंड, 350 किमी दूर प्रेमी-प्रेमिका ने एक साथ चुनी मौत
- कुंभ मेला 2027: केंद्र सरकार ने उत्तराखंड को दिए 500 करोड़, सीएम धामी ने पीएम मोदी का जताया आभार


