जालंधर : पंजाब में भीषण गर्मी का कहर इस कदर है कि सुबह, दोपहर या शाम, किसी भी समय राहत नहीं मिल रही। दिनभर की तपती गर्मी के बाद लोग रात में पंखे, कूलर या एसी के सहारे कुछ सुकून की उम्मीद करते हैं, लेकिन बिजली कटौती ने यह राहत भी छीन ली है। देर रात जालंधर में बिजली कटौती के बाद लोगों का गुस्सा फूट पड़ा और उन्होंने भगवान वाल्मीकि चौक (जोती चौक) पर जाम लगा दिया।
आधी रात को परेशान लोग सड़कों पर उतर आए और विरोध जताया। स्थानीय लोगों का कहना है कि बिजली कटौती से भारी परेशानी हो रही है। बिजली आती भी है तो वोल्टेज कम रहता है। इलाके में तार भी पुराने हैं और खास तौर पर इस क्षेत्र में बिजली कटौती ज्यादा होती है, जबकि अन्य इलाकों में ऐसी समस्या कम है।

गर्मी और बिजली मांग में बढ़ोतरी
पंजाब में चिलचिलाती धूप के कारण दिन के साथ-साथ रात में भी गर्मी का अहसास हो रहा है। मौसम विभाग ने आज लू का रेड अलर्ट जारी किया है। एक पश्चिमी विक्षोभ आज से सक्रिय हो रहा है, जिसका असर आने वाले दिनों में दिख सकता है। पिछले 24 घंटों में तापमान में 0.1 डिग्री की मामूली कमी आई, लेकिन यह सामान्य से 4.9 डिग्री अधिक है। बठिंडा में सबसे अधिक 46.8 डिग्री तापमान दर्ज किया गया।
भीषण गर्मी के बीच बिजली की मांग 16,300 मेगावाट तक पहुंच गई। बुधवार को यह मांग 16,836 मेगावाट थी, जो एक रिकॉर्ड है। कई इलाकों में बिजली कटौती की समस्या ने लोगों की परेशानी बढ़ा दी है। मौसम विभाग का दावा है कि 17,000 मेगावाट तक की बिजली आपूर्ति की क्षमता है और हर स्थिति से निपटने की तैयारी है।
- High Court News: बच्चों से रंगाई–पुताई करवाने वाली प्राचार्य को हटाने की शासन ने दी जानकारी, आरटीई की सीट घटने पर शिक्षा सचिव से मांगा व्यक्तिगत हलफनामा…
- Crude Oil Price : दुनिया को ‘$200 प्रति बैरल’ की चेतावनी, क्रूड ऑयल की कीमतों ने फिर पकड़ी रफ्तार
- सत्ता की मलाई खाने में जुटे BJP-JDU, भ्रष्टाचार के दलदल में धंसा बिहार- एजाज अहमद
- घर वालों की डर से रची अपहरण की झूठी कहानी: नाबालिग के “kidnapping” का 2 घंटे में सामने आया सच, ऐसा हुआ पर्दाफाश
- डीजी के बेटे की पिटाई : पार्किंग विवाद में स्कॉर्पियो चालक ने जड़ा थप्पड़, FIR दर्ज

