पंजाब के पठानकोट में इंडियन एयरफोर्स के अपाचे हेलिकॉप्टर की इमरजेंसी लैंडिंग हुई है। मिली जानकारी के अनुसार पठानकोट के नंगलपुर थाने के अधीन पड़ते गांव हलेड़ में हेलीकॉप्टर की इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई। फिलहाल किसी तरह के नुकसान की बात सामने नहीं आई है।
इससे पहले यूपी के सहारनपुर में भी अपाचे हेलीकॉप्टर की आपात लैंडिंग कराई गई थी। एक हफ्ते के अंदर इसकी यह दूसरी इमरजेंसी लैंडिंग है।
एयरफोर्स के हेलीकॉप्टर की इमरजेंसी लैंडिंग
जानकारी के अनुसार हेलीकॉप्टर ने पठानकोट से ही उड़ान भरी थी। उड़ान भरने के कुछ देर बाद ही गांव में खुले मैदान में इसकी इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई। हेलीकॉप्टर की आपातकालीन लैंडिंग क्यों हुई? इसको लेकर फिलहाल कोई जानकारी अब तक सामने नहीं आई है।
फौरन इलाके की घेराबंदी कर दी गई। वहीं, हेलीकॉप्टर की लैंडिंग के बाद ग्रामीण इसे देखने मौके पर इकट्ठा हो गए। अबतक तो वायुसेना या फिर जिला प्रशासन ने आपातकालीन लैंडिंग के कारण के बारे में कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है।
- UP वालों सावधान! बिगड़ने वाला है मौसम, 26 जिलों में बिजली गिरने की चेतावनी, आंधी बारिश और ओलावृष्टि करेंगे परेशान
- Rajasthan Paper Leak: SI भर्ती परीक्षा से पहले 25 हजार का इनामी राकेश रेवाड़ गिरफ्तार, बीवी भी जेल में; ऐसे चलाता था नकल का ब्लूटूथ गैंग
- ट्रम्प का ईरान को अल्टीमेटम- 48 घंटे में होर्मुज नहीं खोले तो तबाह कर देंगे; ईरान बोला- ट्रम्प के लिए जहन्नुम के दरवाजे खुल जाएंगे
- Delhi Morning News Brief: दिल्ली में कमर्शियल LPG सप्लाई के नियम सख्त; एलपीजी संकट के बीच प्रवासी मजदूरों को रेखा गुप्ता सरकार ने दी राहत; CM रेखा गुप्ता ने लॉन्च किया ‘एयर पॉल्यूशन मिटिगेशन एक्शन प्लान-2026’; दिल्ली में अवैध निर्माण पर कोर्ट सख्त
- CG Weather Update: भीषण गर्मी के बीच मौसम ने ली करवट, कई हिस्सों में गरज-चमक के साथ बारिश के आसार, अगले 2 दिनों में 3 डिग्री तक गिरेगा तापमान

