पंजाब में लोग लगातार गर्मी से परेशान है. लगातार हो रही बारिश और बढ़ता तापमान लोगों की सेहत पर असर डाल रहा है। इन सभी के बीच में मौसम विभाग में कुछ जिलों में बारिश को लेकर अलर्ट जारी किया है। यह राहत भरी खबर है की बारिश होने से संभावना है कि तापमान में कुछ गिरावट भी हो सकती है।
जहां एक ओर बारिश की संभावना है वहीं दूसरी ओर मौसम विभाग ने आज भी राज्य के 6 जिलों के लिए लू का रेड अलर्ट जारी किया है। वहीं, कुछ जिलों में हल्की बारिश की भी संभावना जताई गई है। विभाग ने पूरे सप्ताह मौसम खराब रहने की संभावना जताई है।

पंजाब के कई जिलों में पूरे हफ्ते बारिश और आंधी की संभावना है।
मौसम विभाग के अनुसार 14 जून को पठानकोट, होशियारपुर, रूपनगर और एस.ए.एस. नगर में बारिश हो सकती है।
15 जून को पठानकोट, गुरदासपुर, अमृतसर, होशियारपुर, रूपनगर, एस.ए.एस. नगर, फतेहगढ़ साहिब और पटियाला में बारिश की भविष्यवाणी है। 16 जून को पठानकोट, गुरदासपुर, अमृतसर, होशियारपुर, नवांशहर, रूपनगर, एस.ए.एस. नगर, फतेहगढ़ साहिब और पटियाला में बारिश हो सकती है। मौसम विभाग के अनुसार बारिशों के चलते प्रदेश के अधिकतम तापमान में 2 से 4 डिग्री तक की गिरावट संभव है, जिससे लोगों को गर्मी से थोड़ी राहत मिल सकती है।
- दिनदहाड़े 50 लाख की ठगी: गुटखा लाने के बहाने अकाउंटेंट को कार से उतारा, फिर पैसे लेकर ड्राइवर हुआ फरार
- पीएम मोदी की ‘मंदिर पॉलिटिक्स’: रोड शो से पहले कोलकाता के ठनठनिया कालीबाड़ी मंदिर पहुंचकर की पूजा, जानें मंदिर का इतिहास
- दर्दनाक हादसाः सड़क किनारे खड़े व्यक्ति को कार ने मारी टक्कर, मौके पर ही मौत
- रक्सौल बॉर्डर पर बड़ा अलर्ट: सीमा पर गायब हो रहे सब-पिलर, 11 संदिग्धों की एंट्री ने बढ़ाई चिंता
- हनुमान गेट में पानी के रिसाव से चौगान माता मंदिर खतरे में, नींव दरकी—प्रशासन पर लापरवाही के आरोप

