पंजाब के छात्र ने नीट NEET की परीक्षा में बाजी मारकर इतिहास रचा हैं। इससे सिर्फ परिवार ही नहीं बल्कि राज्य के सभी लोगों में खुशी की लहर है। स्थानीय मंडी निवासी केशव मित्तल ने नीट परीक्षा परिणाम में अखिल भारतीय स्तर पर सातवीं रैंक हासिल कर अपना अपने माता-पिता का नाम रोशन किया है। केशव मित्तल के पिता पेशे से डॉक्टर हैं और माता गृहिणी हैं।
केशव मित्तल ने अखिल भारतीय स्तर पर सातवीं रैंक हासिल कर कीर्तिमान स्थापित किया। स्थानीय मंडी और क्षेत्र से इससे पहले किसी भी छात्र ने ऐसा मुकाम हासिल नहीं किया है।केशव का कहना है कि वह पहले दिन से ही पढ़ाई पर पूरा ध्यान देता था। वह दिन रात पढ़ाई में ध्यान देता था। पहले से ही उसने अपना लक्ष्य तय कर लिया था। केशव मित्तल के परिवार को बधाई देने का सिलसिला जारी है।

केशव मित्तल ने नीट परीक्षा में कुल 720 अंकों में से 680 अंक प्राप्त कर अखिल भारतीय स्तर पर सातवीं रैंक हासिल किया है।
- सावधान! बिहार के 12 जिलों में आज बरसेगी आफत, 4 दिनों तक बदला रहेगा मौसम, जानें अपने शहर का हाल
- बारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार को बारामती से निर्विरोध जिताएं, महाराष्ट्र सीएम देवेंद्र फडणवीस की सभी दलों से अपील
- 05 April 2026 Panchang : बैशाख माह के कृष्ण पक्ष की तृतीया तिथि आज, जानिए शुभ और अशुभ काल …
- 05 April 2026 Horoscope : इस राशि के जातक आज जल्दबाजी में कोई फैसला न लें, जानिए अपना राशिफल …
- Ayodhya Ramlala Aarti Live Darshan 5 April : श्री रामलला सरकार का दिव्य श्रृंगार, यहां कीजिए अलौकिक दर्शन
