Rajasthan News: जलदाय मंत्री कन्हैयालाल चौधरी शुक्रवार को झुंझुनूं दौरे पर पहुंचे, जहां सर्किट हाउस में विभागीय अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक के दौरान उनका एक बयान चर्चा का विषय बन गया। शहर में बिगड़ी पानी सप्लाई को लेकर मंत्री चौधरी ने पीएचईडी अधिकारियों की कार्यप्रणाली पर नाराजगी जताते हुए सख्त लहजे में चेतावनी दी।

बैठक के दौरान उन्होंने सिटी एईएन (असिस्टेंट इंजीनियर) पुणित सैनी को फटकार लगाते हुए कहा, अगर 15 दिन में प्रेशर से पानी की आपूर्ति बहाल नहीं हुई तो सस्पेंड कर दूंगा। मंत्री ने स्पष्ट कहा कि सरकार के पास ना तो पानी की कमी है और ना ही बजट की, इसके बावजूद अगर जनता को पर्याप्त जल आपूर्ति नहीं हो रही है तो यह गंभीर लापरवाही है।
बीजेपी नेताओं ने उठाया था मुद्दा
बीजेपी शहर अध्यक्ष कमलकांत शर्मा ने विधायक राजेंद्र भांबू के माध्यम से शहर में अनियमित जल आपूर्ति का मुद्दा मंत्री के समक्ष उठाया था। इस पर संज्ञान लेते हुए मंत्री चौधरी ने मौके पर ही कार्रवाई के निर्देश दिए।
व्यवस्थागत लापरवाही पर नाराजगी
मंत्री ने कहा, दुर्भाग्यपूर्ण है कि संसाधनों की कोई कमी नहीं है, लेकिन व्यवस्थागत ढिलाई के कारण जनता को जल संकट झेलना पड़ रहा है। उन्होंने विभाग को निर्देश दिए कि अविलंब वॉल्व आदि लगाकर पर्याप्त प्रेशर के साथ जल आपूर्ति सुनिश्चित की जाए।
अवैध कनेक्शनों पर भी एक्शन के निर्देश
मंत्री चौधरी ने अवैध कनेक्शनों पर सख्ती दिखाते हुए हर कॉलोनी की जांच करने के आदेश दिए। उन्होंने कहा, चाहे इसके लिए सड़कों की खुदाई करनी पड़े, लेकिन अवैध कनेक्शन हटाएं और दोषियों पर मुकदमे दर्ज किए जाएं।
पढ़ें ये खबरें
- राजस्थान में बच्चों के नाम बदलने के अभियान पर लगी रोक: AI की अजीब लिस्ट देख भड़के लोग, शिक्षा विभाग ने वापस लिए कदम
- भोपाल स्टेशन पर बड़ा हादसा टला: भोपाल-जोधपुर एक्सप्रेस की जनरेटर कार में शॉर्ट सर्किट से उठा धुआं, पूरा प्लेटफॉर्म धुएं से घिरा
- राहुल ने नीतीश के इस्तीफे को बताया BJP का दबाव, JDU ने याद दिलाया लालू का ‘मटन’
- उद्घाटन से ठीक पहले सुलग गई पचपदरा रिफाइनरी: PM मोदी का दौरा टला, बालोतरा में अफरा-तफरी; क्या जल्दबाजी पड़ी भारी?
- CG News : थाने में बीजेपी कार्यकर्ता से मारपीट, वीडियो वायरल होते ही ASI सस्पेंड, FIR भी दर्ज
