Rajasthan News: तेलंगाना की गोदावरी नदी में एक दर्दनाक हादसे में राजस्थान के पांच युवकों की डूबने से मौत हो गई। मृतकों में पाली जिले के चार और नागौर जिले का एक युवक शामिल है। पाली के ढाबर गांव से तीन सगे भाई और एक अन्य युवक हादसे का शिकार हुए, जिनके पिता स्थानीय स्तर पर होलसेल व्यापार करते हैं। वहीं, नागौर के ताऊसर गांव निवासी ऋतिक कच्छावा की भी जान चली गई। वर्तमान में ऋतिक का परिवार हैदराबाद में रह रहा है, ऐसे में उनका अंतिम संस्कार वहीं किया जाएगा।

डुबकी लगाते वक्त हुआ हादसा
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, युवक गोदावरी नदी में रेतीली सीढ़ियों पर डुबकी लगा रहे थे, तभी यह हादसा हुआ। अचानक पानी का बहाव तेज हो गया, और सभी युवक उसमें बह गए। घटना के बाद अफरा-तफरी का माहौल बन गया। स्थानीय गोताखोरों की मदद से शवों को बाहर निकाला गया और एंबुलेंस से नजदीकी अस्पताल भेजा गया।
पढ़ें ये खबरें
- राजधानी में कारोबारी से दिनदहाड़े लूट : थार सवार तीन बदमाश बैग से एक लाख नगदी लेकर फरार, आरोपी अब तक पुलिस की गिरफ्त से बाहर
- जापानी कंपनियों का हरियाणा पर बढ़ा भरोसा, 1000 करोड़ का निवेश, 500 युवाओं को मिलेगा रोजगार: CM सैनी
- क्या राहुल और सोनिया के इशारे पर खरगे ने PM मोदी को कहा आतंकवादी? नितिन नबीन ने कर दी यह बड़ी मांग
- रेवाड़ी में उपचुनाव से पहले अलर्ट: शस्त्र लाइसेंस धारक जल्द जमा करें हथियार, एसपी का निर्देश
- नारी शक्ति वंदन अधिनियम: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का प्रदेशवासियों के नाम संदेश, जानें क्या कहा
