Rajasthan News: तेलंगाना की गोदावरी नदी में एक दर्दनाक हादसे में राजस्थान के पांच युवकों की डूबने से मौत हो गई। मृतकों में पाली जिले के चार और नागौर जिले का एक युवक शामिल है। पाली के ढाबर गांव से तीन सगे भाई और एक अन्य युवक हादसे का शिकार हुए, जिनके पिता स्थानीय स्तर पर होलसेल व्यापार करते हैं। वहीं, नागौर के ताऊसर गांव निवासी ऋतिक कच्छावा की भी जान चली गई। वर्तमान में ऋतिक का परिवार हैदराबाद में रह रहा है, ऐसे में उनका अंतिम संस्कार वहीं किया जाएगा।

डुबकी लगाते वक्त हुआ हादसा
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, युवक गोदावरी नदी में रेतीली सीढ़ियों पर डुबकी लगा रहे थे, तभी यह हादसा हुआ। अचानक पानी का बहाव तेज हो गया, और सभी युवक उसमें बह गए। घटना के बाद अफरा-तफरी का माहौल बन गया। स्थानीय गोताखोरों की मदद से शवों को बाहर निकाला गया और एंबुलेंस से नजदीकी अस्पताल भेजा गया।
पढ़ें ये खबरें
- बाबा’राज’ में बेलगाम जुल्म! 3 दरिंदों ने किशोरी के साथ किया रेप, हैवानियत की घटना जानकर दहल उठेगा दिल
- जहरीली शराब कांड पर CM मोहन यादव सख्त: सागर पहुंचकर पीड़ितों से की मुलाकात, अधिकारियों को दिया फ्री-हैंड
- सोशल मीडिया पर छाया 80 के दशक का AI फोटो ट्रेंड, साय कैबिनेट के सभी मंत्रियों ने साझा की तस्वीरें
- JPSC भर्ती केस में अभय तिवारी को बड़ा झटका, कोर्ट ने नहीं दी जमानत, CID ने बताया अहम कड़ी
- एसआईआर में फर्जीवाड़े पर निर्वाचन विभाग सख्त, विदेशी नागरिकों के लिए दस्तावेज बनाने वालों को चेतावनी


