अमृतसर। जंडियाला गुरु थाने के अधीन पड़ते जीटी रोड पर बड़ी अजीब वारदात हुई जिसमें ट्रक चालक के कनपटी में बंदूक टीका कर उसे पहले बंधक बनाया और फिर ट्रक ही लूट कर ले गए।
बताया जा रहा है कि चालक कोयला लाद कर फैक्ट्री गया था वहां से खाली ट्रक लेकर वापस आ रहा था तब यह हादसा हुआ है। चालक ने किसी तरह भाग कर अपना बचाव किया और आरोपित ट्रक लूटकर फरार हो गए। एएसआई तेजिंदर सिंह ने बताया कि आरोपितों का पता लगाने के लिए सीसीसीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं। फिलहाल चार अज्ञात लुटेरों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। राजस्थान के बीकानेर जिला स्थित गांव नवा गांव निवासी पूनमा राम ने थाना जंडियाला गुरु की पुलिस को शिकायत में बताया कि वह बीकानेर में ट्रक चलाता है।
जानकारी के अनुसार ट्रक चालक पानी लेने उतरा था, उसी समय चार नकाबपोश ट्रक के अंदर आगे और उसे बंदूक की नौकर गाड़ी आगे बढ़ाने को कहा करीब आधा 1 किलोमीटर दूर आगे चलने के बाद उन्होंने उसे डराया धाम गया और मारपीट भी की। इसके बाद इसके बाद चारों आरोपितों ने ट्रक रोकने को कहा। जैसे ही ट्रक रोका तो आरोपितों ने हेल्पर को धक्का मार कर नीचे सड़क पर गिरा दिया। नकाबपोश लुटेरों ने उसके साथ मारपीट शुरू कर दी। जब उसने कारण पूछा तो आरोपितों ने ट्रक का दरवाजा खोला और उस पर गोली चला दी।

एक लुटेरे ने अंदर से ही उसे धक्का मार कर उसे बाहर गिरा दिया। वह तेजी से उठा और ट्रक के पीछे भाग निकला। इसके बाद लुटेरों ने उसकी तरफ एक और फायर किया, लेकिन वह ट्रक के पीछे पहुंच चुका था। पीड़ित ने बताया कि इसके बाद आरोपित उसका ट्रक लेकर फरार हो गए.
- Gold Silver Price Today : सोने-चांदी में गिरावट, 1,53,000 रुपए के नीचे सोना, चेक करें आपके शहर में लेटेस्ट रेट्स …
- DC vs RCB IPL 2026: आज बेंगलुरु के सामने होगी दिल्ली की अग्नि परीक्षा, प्लेऑफ की दौड़ में बने रहने के लिए जीत जरूरी, जानिए पिच रिपोर्ट और हेड-टू-हेड रिकॉर्ड समेत मैच से जुड़ी सभी जरूरी अपडेट्स
- भीषण गर्मी में फिट रहना है काफी चुनौती, अपनाएं ये स्मार्ट वर्कआउट टिप्स …
- पंजाब में ED की बड़ी रेड: पूर्व DIG हरचरण सिंह भुल्लर से जुड़े 11 ठिकानों पर छापेमारी, मचा हड़कंप
- बिहार में डबल मर्डर से फैली सनसनी: अर्धनग्न हालत में मिली महिला की लाश, युवक की गोली मारकर हत्या

