अमृतसर। जंडियाला गुरु थाने के अधीन पड़ते जीटी रोड पर बड़ी अजीब वारदात हुई जिसमें ट्रक चालक के कनपटी में बंदूक टीका कर उसे पहले बंधक बनाया और फिर ट्रक ही लूट कर ले गए।
बताया जा रहा है कि चालक कोयला लाद कर फैक्ट्री गया था वहां से खाली ट्रक लेकर वापस आ रहा था तब यह हादसा हुआ है। चालक ने किसी तरह भाग कर अपना बचाव किया और आरोपित ट्रक लूटकर फरार हो गए। एएसआई तेजिंदर सिंह ने बताया कि आरोपितों का पता लगाने के लिए सीसीसीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं। फिलहाल चार अज्ञात लुटेरों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। राजस्थान के बीकानेर जिला स्थित गांव नवा गांव निवासी पूनमा राम ने थाना जंडियाला गुरु की पुलिस को शिकायत में बताया कि वह बीकानेर में ट्रक चलाता है।
जानकारी के अनुसार ट्रक चालक पानी लेने उतरा था, उसी समय चार नकाबपोश ट्रक के अंदर आगे और उसे बंदूक की नौकर गाड़ी आगे बढ़ाने को कहा करीब आधा 1 किलोमीटर दूर आगे चलने के बाद उन्होंने उसे डराया धाम गया और मारपीट भी की। इसके बाद इसके बाद चारों आरोपितों ने ट्रक रोकने को कहा। जैसे ही ट्रक रोका तो आरोपितों ने हेल्पर को धक्का मार कर नीचे सड़क पर गिरा दिया। नकाबपोश लुटेरों ने उसके साथ मारपीट शुरू कर दी। जब उसने कारण पूछा तो आरोपितों ने ट्रक का दरवाजा खोला और उस पर गोली चला दी।

एक लुटेरे ने अंदर से ही उसे धक्का मार कर उसे बाहर गिरा दिया। वह तेजी से उठा और ट्रक के पीछे भाग निकला। इसके बाद लुटेरों ने उसकी तरफ एक और फायर किया, लेकिन वह ट्रक के पीछे पहुंच चुका था। पीड़ित ने बताया कि इसके बाद आरोपित उसका ट्रक लेकर फरार हो गए.
- 46 चौके और 7 छक्के… नाबाद 400 रन, रणजी ट्रॉफी में चिन्मय सुतार ने रचा इतिहास, 78 साल बाद हुआ ऐसा कारनामा
- JTET-2026 का एडमिट कार्ड जारी, 1 नवंबर को 986 केंद्रों पर होगी परीक्षा; 4.40 लाख अभ्यर्थी होंगे शामिल
- श्रीमंत झा ने जर्मनी पैरा-आर्मरेसलिंग कप 2026 में जीता एक रजत, एक कांस्य पदक, शहीद सैनिकों को समर्पित किया मेडल
- ग्वालियर ट्रक हादसे के घायलों से मिले CM डॉ. मोहन: जयारोग्य अस्पताल पहुंचकर जाना हाल-चाल; डॉक्टरों को दिए ये निर्देश
- IAS अधिकारी की फर्जी Facebook ID बनाने वाला शातिर गिरफ्तार, शेयर ट्रेडिंग में 88 लाख की ठगी का आरोपी भी यूपी से पकड़ाया

