जालंधर में आज योग दिवस मनाया गया । इस दौरान जालंधर के पीएपी ग्राउंड में हजारों की संख्या लोग योगा करने पहुंचे थे। सभी ने खुद को स्वास्थ्य रखने के लिए अलग अलग आसान किए।
वही 21 जून को पूरे विश्व भर में योग दिवस मनाया जाएगा और देश भर में लोग योगा करते दिखाई देंगे। जालंधर में योग दिवस के मौके हेल्थ मिनिस्टर डॉ बलबीर सिंह पहुंचे और योग आसन किया। मंत्री डॉ बलबीर सिंह ने कहा कि योग दिवस को लेकर पंजाब सरकार ने समागम करवाया है और पंजाब सीएम ने इसकी शुरुआत की थी। उन्होंने लोगों से अपील की है कि लोग अपनी सेहत को लेकर योगासन किया करें जिससे वह कई बीमारियों से सुरक्षित रह पाएंगे।

प्रोग्राम को सीएम दी योगशाला नाम दिया गया
योगशाला में मुख्य तौर पर मंत्री बलवीर सिंह शामिल हुए। इस दौरान कई विधायक और हलका इंचार्ज सहित भारी मात्रा में लोगों ने योग किया। उक्त प्रोग्राम को सीएम दी योगशाला नाम दिया गया था। उक्त योगशाला में अलग अलग विभागों के चेयरमैन और पार्टी के पदाधिकारी भी शामिल हुए। योग शिक्षकों ने सभी को योग करवाया।
इस प्रोग्राम में मुख्यमंत्री भगवंत मान और आम आदमी पार्टी के सुप्रीमो अरविंद केजरीवाल को शामिल होना था। लेकिन किसी कारण से दोनों ही इस योगशाला में नहीं पहुंचे।
- ‘ट्रंप के बाद मोदी पर भी गोली चल सकती है…,’ व्हाइट हाउस डिनर फायरिंग पर कांग्रेस नेता का विवादित बयान, बीजेपी बोली- यह नफरत का भाईजान
- करनाल के खाद-बीज व्यापारियों का हल्ला बोल: जबरन ‘टैगिंग’ और कम मार्जिन के विरोध में जिले भर में दुकानें रहीं बंद
- Share Market Update : सेंसेक्स में 600 अंक की तेजी, 200 अंक चढ़ा निफ्टी, IT और फार्मा शेयर्स में ज्यादा खरीदारी …
- निर्माण की धीमी गति पर 12 ठेकेदार को नोटिसः 3 दिन में काम शुरू नहीं होने पर ब्लैकलिस्टेड की चेतावनी
- नहर में बह रहा था गांजा!, एक के बाद एक 17 पैकेट किए पुलिस ने बरामद…

