जालंधर में आज योग दिवस मनाया गया । इस दौरान जालंधर के पीएपी ग्राउंड में हजारों की संख्या लोग योगा करने पहुंचे थे। सभी ने खुद को स्वास्थ्य रखने के लिए अलग अलग आसान किए।
वही 21 जून को पूरे विश्व भर में योग दिवस मनाया जाएगा और देश भर में लोग योगा करते दिखाई देंगे। जालंधर में योग दिवस के मौके हेल्थ मिनिस्टर डॉ बलबीर सिंह पहुंचे और योग आसन किया। मंत्री डॉ बलबीर सिंह ने कहा कि योग दिवस को लेकर पंजाब सरकार ने समागम करवाया है और पंजाब सीएम ने इसकी शुरुआत की थी। उन्होंने लोगों से अपील की है कि लोग अपनी सेहत को लेकर योगासन किया करें जिससे वह कई बीमारियों से सुरक्षित रह पाएंगे।

प्रोग्राम को सीएम दी योगशाला नाम दिया गया
योगशाला में मुख्य तौर पर मंत्री बलवीर सिंह शामिल हुए। इस दौरान कई विधायक और हलका इंचार्ज सहित भारी मात्रा में लोगों ने योग किया। उक्त प्रोग्राम को सीएम दी योगशाला नाम दिया गया था। उक्त योगशाला में अलग अलग विभागों के चेयरमैन और पार्टी के पदाधिकारी भी शामिल हुए। योग शिक्षकों ने सभी को योग करवाया।
इस प्रोग्राम में मुख्यमंत्री भगवंत मान और आम आदमी पार्टी के सुप्रीमो अरविंद केजरीवाल को शामिल होना था। लेकिन किसी कारण से दोनों ही इस योगशाला में नहीं पहुंचे।
- बगहा कोर्ट ने पेशेवर शराब तस्कर को सुनाई 5 साल की जेल और 1 लाख का जुर्माना
- शरीर पर जख्म… जुबां पर दर्द: UP से भागकर शहडोल पहुंची 7 साल की मासूम, डॉक्टर दंपत्ति पर प्रताड़ना कर गर्म चिमटे से दागने का आरोप
- अब AI पकड़ेगा फर्जी कॉल करने वालों को, TRAI ने बनाया सख्त नियम, बिना शिकायत बंद हो जाएगा सिम
- एक यूनिट रक्त, किसी की जिंदगी! राष्ट्रीय स्वैच्छिक रक्तदान दिवस पर CM धामी की अपील
- पैर में चोट ने रोका था पहला सपना, अब निहारिका राठौड़ ने जीता द मिस ग्लोब इंडिया का ताज


