Rajasthan News: प्रदेश के युवाओं को रोजगार उपलब्ध कराने की दिशा में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने बुधवार को एक बड़ा फैसला लिया। मुख्यमंत्री निवास पर आयोजित अहम बैठक में उन्होंने आगामी मुख्यमंत्री रोजगार उत्सव की तैयारियों का जायज़ा लेते हुए अधिकारियों को दो टूक निर्देश दिए भर्ती प्रक्रियाओं में किसी भी प्रकार की देरी बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

समय-सीमा में पूरी हों भर्तियां
मुख्यमंत्री ने विभिन्न विभागों के उच्च अधिकारियों को स्पष्ट तौर पर कहा कि सभी भर्ती प्रक्रियाएं निर्धारित समयसीमा के भीतर पूरी हों। उन्होंने कहा, प्रदेश के युवाओं का भविष्य सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है। पारदर्शी और तेज़ भर्ती प्रक्रिया के ज़रिए युवाओं को शीघ्र रोजगार के अवसर उपलब्ध कराना सरकार की जिम्मेदारी है।
युवा योजनाओं को जोड़ा जाएगा रोजगार उत्सव से
बैठक के दौरान मुख्यमंत्री ने निर्देश दिया कि राज्य सरकार की तमाम युवा कल्याण और स्वरोजगार योजनाओं को रोजगार उत्सव के साथ समन्वित किया जाए। ताकि पात्र युवाओं को योजनाओं का सीधा लाभ मिल सके। इस आयोजन के माध्यम से न सिर्फ रोजगार के अवसर मिलेंगे, बल्कि युवाओं को विभिन्न सरकारी योजनाओं की जानकारी भी दी जाएगी।
अधिकारियों को मिली सख्त चेतावनी
मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने साफ शब्दों में कहा कि अधिकारी इस पूरी प्रक्रिया में पूरी मुस्तैदी से काम करें। उन्होंने जोर देकर कहा कि यह उत्सव युवाओं के लिए आत्मनिर्भरता की दिशा में एक सुनहरा अवसर साबित होगा। सरकार का लक्ष्य है कि प्रदेश का हर युवा आत्मनिर्भर और स्वावलंबी बने।
पढ़ें ये खबरें
- मां बाल सुंदरी मंदिर का होगा सौंदर्यीकरण, मंदिर परिसर का भी होगा विकास, सीएम धामी ने की घोषणा
- भागलपुर में निगरानी विभाग की बड़ी कार्रवाई, SDM कार्यालय में तैनात लिपिक और स्टेनो 70 हजार का घूस लेते रंगे हाथ गिरफ्तार
- MP TOP NEWS TODAY: गेहूं खरीदी की तारीख बढ़ी, BJP विधायक पर भ्रष्टाचार कराने के आरोप, ‘VIT’ केस में UGC चेयरमैन समेत इन्हें नोटिस, मंत्री ने शिक्षक को दी धमकी, एक क्लिक में पढ़ें सभी बड़ी खबरें
- Today’s Top News : अंबिकापुर से दिल्ली-कोलकाता के लिए विमान सेवा शुरू, 16 अधिकारियों का DSP पद पर प्रमोशन, भाटिया और वेलकम डिस्टलरी के 16 वाहनें जब्त, आरक्षक भर्ती में गड़बड़ी का आरोप, बस्तर और बिलासपुर में बदला मौसम, वीडियो-ऑडियो प्रिजन कॉलिंग सिस्टम शुरू करने हुआ एमओयू… समेत पढ़ें दिनभर की प्रमुख खबरें
- बिहार में दो दशक बाद नीतीश युग का अंत! पहली बार चुनाव में मिली थी करारी हार, अब इस मामले में हैं देश के नंबर ONE नेता
