जयपुर. राजस्थान में पटवारी बनने का सपना देख रहे युवाओं के लिए भजनलाल सरकार ने बड़ी राहत दी है। सरकार ने पटवारी भर्ती के लिए पदों की संख्या में 1685 की बढ़ोतरी कर कुल पदों को 2020 से बढ़ाकर 3705 कर दिया है। इसके लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 23 जून से 29 जून 2025 तक चलेगी, और परीक्षा का आयोजन 17 अगस्त 2025 को होगा।

आवेदन और पात्रता की जानकारी
अभ्यर्थी राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट rssb.rajasthan.gov.in पर जाकर आवेदन कर सकेंगे। आवेदकों की आयु सीमा 18 से 40 वर्ष निर्धारित की गई है। शैक्षणिक योग्यता और अन्य पात्रता मानदंडों की विस्तृत जानकारी के लिए बोर्ड की आधिकारिक विज्ञप्ति देखी जा सकती है।
पहले स्थगित हुई थी भर्ती
इससे पहले सरकार ने 2020 पदों के लिए पटवारी भर्ती की प्रक्रिया शुरू की थी, जिसमें 6 लाख 43 हजार 339 अभ्यर्थियों ने आवेदन किया था। परीक्षा 11 मई को प्रस्तावित थी, लेकिन ऐन वक्त पर सरकार ने भर्ती स्थगित कर दी और पदों में वृद्धि की घोषणा की।
पुराने आवेदकों को राहत
नए संशोधित विज्ञापन के साथ आवेदन प्रक्रिया फिर से शुरू की गई है। राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड ने स्पष्ट किया है कि जिन अभ्यर्थियों ने पहले आवेदन किया था, उन्हें दोबारा आवेदन करने की आवश्यकता नहीं है। उनके पहले किए गए आवेदन मान्य रहेंगे।
पढ़ें ये खबरें
- मां बाल सुंदरी मंदिर का होगा सौंदर्यीकरण, मंदिर परिसर का भी होगा विकास, सीएम धामी ने की घोषणा
- भागलपुर में निगरानी विभाग की बड़ी कार्रवाई, SDM कार्यालय में तैनात लिपिक और स्टेनो 70 हजार का घूस लेते रंगे हाथ गिरफ्तार
- MP TOP NEWS TODAY: गेहूं खरीदी की तारीख बढ़ी, BJP विधायक पर भ्रष्टाचार कराने के आरोप, ‘VIT’ केस में UGC चेयरमैन समेत इन्हें नोटिस, मंत्री ने शिक्षक को दी धमकी, एक क्लिक में पढ़ें सभी बड़ी खबरें
- Today’s Top News : अंबिकापुर से दिल्ली-कोलकाता के लिए विमान सेवा शुरू, 16 अधिकारियों का DSP पद पर प्रमोशन, भाटिया और वेलकम डिस्टलरी के 16 वाहनें जब्त, आरक्षक भर्ती में गड़बड़ी का आरोप, बस्तर और बिलासपुर में बदला मौसम, वीडियो-ऑडियो प्रिजन कॉलिंग सिस्टम शुरू करने हुआ एमओयू… समेत पढ़ें दिनभर की प्रमुख खबरें
- बिहार में दो दशक बाद नीतीश युग का अंत! पहली बार चुनाव में मिली थी करारी हार, अब इस मामले में हैं देश के नंबर ONE नेता
