जालंधर। जालंधर में भयंकर आगजनी की घटना सामने आई है। थाना डिवीजन नंबर 3 के अंतर्गत आने वाले शहीद भगत सिंह चौक खुराना एंटरप्राइज में भयंकर आग लग गई है। आग इतनी भयानक थी कि आसपास के इलाके में अफरातफरी मच गई थी। सुनने में आया है कि आग लगने का कारण कुछ युवाओं का जन्मदिन मनाना और पटाखे फोड़ना बताया जा रहा है।
इससे दुकान की छत पर रखे पानी के प्लास्टिक के टैंक में आग लग गई इसके बाद आग ने विकराल रुप ले लिया और यह चारों मंजिलों तक फैल गई। जब आसपास आग फैलने लगी तो सभी मदद के लिए सामने आए। बाजार के सुरक्षा गार्ड ने दुकान के मालिक को भी सूचित किया और फायर ब्रिगेड़ की घटना को जानकारी भी दी गई है। इस घटना को लेकर लोगों में काफी हड़कंप भी मच गया है।

50 से ज्यादा गाड़ी लगी आग बुझाने बताया जा रहा है कि आग इतनी भयानक थी कि बुझाने का नाम ही नहीं ले रही थी। एक-एक करके सभी मंजिल में आग पहुंच गई। दुकान संचालक का कहना है कि जब उन्हें सूचना मिली तो उन्हें यह पता चला की दुकान के अंदर से धुआं निकल रहा है, जब तक वह पहुंचे और दुकान को देखने की कोशिश करें तब तक चारों मंजिलों में आग पहुंच चुकी थी और विकराल रूप ले ली थी। उन्होंने बताया कि आग फटाका फोड़ना के ही कारण लगी है जिसकी शिकायत उन्होंने पुलिस में भी कर दी है। इस आगजनी से उन्हें लाखों का नुकसान हुआ है उन्होंने पटाखा फोड़ने वाले लड़कों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
- सावधान! बिहार के 12 जिलों में आज बरसेगी आफत, 4 दिनों तक बदला रहेगा मौसम, जानें अपने शहर का हाल
- बारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार को बारामती से निर्विरोध जिताएं, महाराष्ट्र सीएम देवेंद्र फडणवीस की सभी दलों से अपील
- 05 April 2026 Panchang : बैशाख माह के कृष्ण पक्ष की तृतीया तिथि आज, जानिए शुभ और अशुभ काल …
- 05 April 2026 Horoscope : इस राशि के जातक आज जल्दबाजी में कोई फैसला न लें, जानिए अपना राशिफल …
- Ayodhya Ramlala Aarti Live Darshan 5 April : श्री रामलला सरकार का दिव्य श्रृंगार, यहां कीजिए अलौकिक दर्शन

