जालंधर। जालंधर में भयंकर आगजनी की घटना सामने आई है। थाना डिवीजन नंबर 3 के अंतर्गत आने वाले शहीद भगत सिंह चौक खुराना एंटरप्राइज में भयंकर आग लग गई है। आग इतनी भयानक थी कि आसपास के इलाके में अफरातफरी मच गई थी। सुनने में आया है कि आग लगने का कारण कुछ युवाओं का जन्मदिन मनाना और पटाखे फोड़ना बताया जा रहा है।
इससे दुकान की छत पर रखे पानी के प्लास्टिक के टैंक में आग लग गई इसके बाद आग ने विकराल रुप ले लिया और यह चारों मंजिलों तक फैल गई। जब आसपास आग फैलने लगी तो सभी मदद के लिए सामने आए। बाजार के सुरक्षा गार्ड ने दुकान के मालिक को भी सूचित किया और फायर ब्रिगेड़ की घटना को जानकारी भी दी गई है। इस घटना को लेकर लोगों में काफी हड़कंप भी मच गया है।

50 से ज्यादा गाड़ी लगी आग बुझाने बताया जा रहा है कि आग इतनी भयानक थी कि बुझाने का नाम ही नहीं ले रही थी। एक-एक करके सभी मंजिल में आग पहुंच गई। दुकान संचालक का कहना है कि जब उन्हें सूचना मिली तो उन्हें यह पता चला की दुकान के अंदर से धुआं निकल रहा है, जब तक वह पहुंचे और दुकान को देखने की कोशिश करें तब तक चारों मंजिलों में आग पहुंच चुकी थी और विकराल रूप ले ली थी। उन्होंने बताया कि आग फटाका फोड़ना के ही कारण लगी है जिसकी शिकायत उन्होंने पुलिस में भी कर दी है। इस आगजनी से उन्हें लाखों का नुकसान हुआ है उन्होंने पटाखा फोड़ने वाले लड़कों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
- क्या गुरुग्राम में ठप होगी ऑटो की रफ्तार? सीएनजी किल्लत और सिलेंडर टेस्टिंग के झंझट से चालक हलकान
- अवैध शराब-खनन माफिया के आगे बेबस सिस्टम! कार्रवाई करने गए अधिकारियों पर पड़ रहे भारी, इन अफसरों को उतारा मौत के घाट
- रिकॉर्डतोड़ बिक्री: अक्टूबर में पहली बार 5 लाख के पार पहुंचा भारतीय कार बाजार, टाटा बनी नंबर-2
- दीया मिर्जा का ‘पटाखा मुक्त’ दिवाली वीडियोः बवाल के बाद BMC ने किया डिलीट, बीजेपी बोली- मुहर्रम-बकरीद पर भी ऐसी बात करें
- फेस्टिवल सीजन में होंडा टू-व्हीलर्स की धमाकेदार परफॉर्मेंस, अक्टूबर में बेचीं 7.34 लाख से ज्यादा गाड़ियां

