Rajasthan Weather News: राजस्थान में मानसून ने पूरी रफ्तार पकड़ ली है। मौसम विभाग के अनुसार, 25 जून को पूर्वी और पश्चिमी राजस्थान के कई हिस्सों में अच्छी बारिश दर्ज की गई। पूर्वी राजस्थान में कई स्थानों पर भारी से अति भारी बारिश हुई, जबकि पश्चिमी क्षेत्रों में हल्की से मध्यम बारिश रिकॉर्ड की गई।

बांसवाड़ा में सर्वाधिक 190 मिमी बारिश
सबसे ज्यादा बारिश बांसवाड़ा जिले के सल्लोपट में दर्ज की गई, जहां 24 घंटे में 190 मिमी वर्षा हुई, जो प्रदेश में सर्वाधिक रही। तापमान की बात करें तो श्रीगंगानगर सबसे गर्म रहा, जहां अधिकतम तापमान 42.8 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 31.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
उमस और बारिश की संभावना बरकरार
मौसम केंद्र जयपुर के अनुसार, बुधवार सुबह 8:30 बजे तक राज्य में 65 से 100 प्रतिशत तक आर्द्रता दर्ज की गई, जिससे कई इलाकों में उमस बनी रही। मौसम विभाग ने आने वाले दिनों में भी सिरोही, बारां, बीकानेर और आसपास के क्षेत्रों में मेघगर्जन के साथ हल्की से मध्यम बारिश की संभावना जताई है।
20-30 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं
विभाग ने चेतावनी दी है कि कुछ स्थानों पर आकाशीय बिजली और 20-30 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं। इसके लिए सिरोही, बारां और बीकानेर में ऑरेंज और येलो अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग ने लोगों से सतर्क रहने की अपील की है।
पढ़ें ये खबरें
- Korba-Raigarh News Update : साइबर ठगों को म्यूल खाते उपलब्ध कराने वाले 2 गिरफ्तार… बैंक अफसर के घर चोरी का शातिर आरोपी गिरफ्तार… नशे में धुत पति ने पत्नी पर गैंती से किया हमला, मौत… मंगल डामर प्लांट में घायल 9 माह की बच्ची की मौत
- दिल्ली सरकार का बड़ा फैसला: AAP सरकार के दौरान केंद्र–LG पर दर्ज सभी केस होंगे खत्म
- कश्मीर मूल की कौन हैं शबाना महमूद, जो बन सकती हैं ब्रिटेन की पहली मुस्लिम प्रधानमंत्री? पाकिस्तान से भी कनेक्शन
- सर्दी जुकाम में काफी असरदार होता है अजवाइन का भाप, यहां जाने इसके इस्तेमाल का तरीका और फायदे …
- गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही जिला गठन के छह साल पूरे, मनाया जाएगा अरपा महोत्सव, शामिल होंगे मुख्यमंत्री विष्णु देव साय…

