Rajasthan Weather News: राजस्थान में मानसून ने पूरी रफ्तार पकड़ ली है। मौसम विभाग के अनुसार, 25 जून को पूर्वी और पश्चिमी राजस्थान के कई हिस्सों में अच्छी बारिश दर्ज की गई। पूर्वी राजस्थान में कई स्थानों पर भारी से अति भारी बारिश हुई, जबकि पश्चिमी क्षेत्रों में हल्की से मध्यम बारिश रिकॉर्ड की गई।

बांसवाड़ा में सर्वाधिक 190 मिमी बारिश
सबसे ज्यादा बारिश बांसवाड़ा जिले के सल्लोपट में दर्ज की गई, जहां 24 घंटे में 190 मिमी वर्षा हुई, जो प्रदेश में सर्वाधिक रही। तापमान की बात करें तो श्रीगंगानगर सबसे गर्म रहा, जहां अधिकतम तापमान 42.8 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 31.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
उमस और बारिश की संभावना बरकरार
मौसम केंद्र जयपुर के अनुसार, बुधवार सुबह 8:30 बजे तक राज्य में 65 से 100 प्रतिशत तक आर्द्रता दर्ज की गई, जिससे कई इलाकों में उमस बनी रही। मौसम विभाग ने आने वाले दिनों में भी सिरोही, बारां, बीकानेर और आसपास के क्षेत्रों में मेघगर्जन के साथ हल्की से मध्यम बारिश की संभावना जताई है।
20-30 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं
विभाग ने चेतावनी दी है कि कुछ स्थानों पर आकाशीय बिजली और 20-30 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं। इसके लिए सिरोही, बारां और बीकानेर में ऑरेंज और येलो अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग ने लोगों से सतर्क रहने की अपील की है।
पढ़ें ये खबरें
- बिहार MLC चुनाव: मतदान के बीच जनसुराज प्रत्याशी अनुज सिंह के समर्थक छोटू सिंह गिरफ्तार! STF ने उठाया
- दिनदहाड़े सनसनीखेज वारदातः बाइक सवार नकाबपोश बदमाशों ने युवक को मारी गोली, इलाज के दौरान मौत
- राजस्थान समाचार: अलौकिक शक्तियों के लिए बलि देने 22 महीने के बच्चे का अपहरण, 34 साल का व्यक्ति हुआ गिरफ्तार
- बिहार MLC चुनाव: दरभंगा स्नातक और शिक्षक सीट के लिए वोटिंग जारी, दिग्गजों के भाग्य का फैसला कर रहे 1.35 लाख मतदाता
- यूपी MLC चुनाव में मुजफ्फरनगर में सपा-भाजपा भिड़ंत, कई जगहों पर विवाद
