गुरदासपुर। गुरदासपुर के हरदोछन्नी रोड बाइपास पर जलवा हवेली के पास शनिवार देर रात भीषण सड़क हादसा हुआ है. खबर है कि तेज रफ्तार दो गाड़ियों की भीषण टक्कर हो गई. हादसे के बाद एक स्कार्पियो अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खड़े पेड़ से जा टकराई. दोनों गाड़ी की टक्कर इतनी भयानक थी स्कार्पियो चालक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरी गाड़ी में सवार दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए. इस घायलों में एक की हालत नाजुक बताई जा रही है.
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार दोनों गाड़ी इतनी तेज रफ्तार से जा रही थी कि सम्भल नहीं पाई. हरदोछन्नी रोड बाइपास चौक का मोड़ था. इसी दौरान ही दोनों वाहनों की आपस में टक्कर हो गई. टक्कर के बाद स्कार्पियो चालक वाहन पर नियंत्रण नहीं रख सका और गाड़ी सड़क किनारे खड़े पेड़ से जा भिड़ी. हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई.
मृतक की पहचान सतवंत सिंह उर्फ बाऊ, निवासी नवीं कठियाली के रूप में हुई है. उसकी उम्र करीब 35 वर्ष बताई गई है. उसके दो बच्चे थे. हादसे में दूसरी गाड़ी में सवार सुखविंदर सिंह निवासी गांव बथवाला बेरियां और गुरप्रीत सिंह निवासी गांव परसों के पिंड घायल हुए हैं. दोनों को उपचार के लिए निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है.
- मुजफ्फरपुर से उत्तर प्रदेश ले जाया जा रहा 28 किलो गांजा जब्त, एक तस्कर गिरफ्तार, 1 फरार
- यूपी में नया कॉलेज खोलने का बड़ा मौका! शासन ने जारी किया शेड्यूल, 31 अक्टूबर तक करें ऑनलाइन अप्लाई
- सरकार को अंधभक्ति चाहिए ….मंत्री प्रवेश वर्मा थप्पड़ कांड पर राहुल गांधी का बयान, बोले – अब इन्हें वोटर से डर नहीं लगता
- Today’s Top News: राजधानी में ट्रिपल मर्डर, 4.69 करोड़ के गांजे के साथ 6 तस्कर गिरफ्तार, बिश्नोई गैंग के नाम पर रंगदारी मांगने के मामले में शोएब ढेबर समेत 2 गिरफ्तार, बॉयफ्रेंड से मिलने आई युवती की लॉज में संदिग्ध मौत, प्रार्थना सभा पर घमासान… पढ़ें दिनभर की प्रमुख खबरें
- गुरदासपुर में दो गाड़ियों की भीषण टक्कर, स्कार्पियो पेड़ से टकराई; चालक की मौके पर मौत, दो घायल


