चंडीगढ़ : हरियाणा में चुनावी माहौल नजर आने लगा है। पार्टी अपने कैंडिडेट मैदान में उतार रही हैं। ऐसे में भाजपा के उम्मीदवारों के नामांकन को लेकर भी जानकारी सामने आई है जिसके अनुसार पूर्व गृह एवं स्वास्थ्य मंत्री श्री अनिल विज विधानसभा चुनाव के लिए 11 सितंबर को नामांकन भरने वाले हैं।
विज के नामांकन के दौरान उसके साथ बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ होने की खबर है। विज आज प्रात: अंबाला छावनी में निकलसन रोड स्थित भाजपा चुनाव कार्यालय में भाजपा कार्यकर्ताओं की बैठक को संबोधित कर रहे थे। इस दौरान ही उन्होंने बताया की 11 सितंबर को सुबह 11 बजे गांधी ग्राउंड में बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता पहले एकत्रित होंगे जिसके बाद ही नामांकन पत्र दाखिल करने के लिए एसडीएम आफिस जाएं।

आपको बता दे की सभी पार्टी के प्रत्याशी एक-एक कर नामांकन भरा रहे हैं और इसके साथ ही वह अपनी पार्टी के समर्थकों के साथ शक्ति प्रदर्शन भी कर रहे हैं। नामांकन भरने के साथ बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं के साथ वह शक्ति प्रदर्शन कर रहे हैं।
- हरियाणा के कॉलेजों में बढ़ा जनरेटिव AI का क्रेज, पढ़ाई सुधारने के लिए 82 प्रतिशत छात्र कर रहे इस्तेमाल
- वक्फ बोर्ड में गैर-मुस्लिम सदस्यों की नियुक्ति का विरोध: भोपाल में निकाह काजी मोहम्मद मआज ने दिया इस्तीफा
- EV सेक्टर का रॉकेट बना यह शेयर ! 1 साल में 275% रिटर्न, अब Nomura ने बढ़ाया टारगेट प्राइस 1,470 रुपए
- खंडवा में आसमानी आफत! उफनते नाले और डूबी पुलियाओं के बीच दांव पर लगी जिंदगियां; कई गांवों का संपर्क टूटा
- दिल्ली में विकास कार्यों को मिली रफ्तार, LG संधू की समीक्षा के बाद DDA ने आवंटित की जमीन

