चंडीगढ़। पंजाब में लगातार हो रही बारिश ने सभी नदी नालों और बांधों का जल स्तर बढ़ा दिया है। चंडीगढ़, संगरूर, जालंधर, पठानकोट, अमृतसर, समेत पंजाब के अधिकांश जिलों में लगातार हो रही बारिश अब लोगों के लिए मुसीबत बन चुकी है। चंडीगढ़ में सोमवार को हुई भारी बारिश के कारण सुखना झील का जलस्तर 1158.5 फीट तक पहुंच गया, जबकि खतरे का निशान 1163 फीट है। इस समय जलस्तर खतरे के निशान से सिर्फ 4.5 फीट नीचे है। अधिकारियों के अनुसार, बीते दिन हुई बारिश की वजह से झील के जलस्तर में करीब एक फीट की बढ़ोतरी दर्ज की गई है।
फिलहाल, यू.टी. इंजीनियरिंग विभाग ने झील की निगरानी के लिए 24 घंटे काम करने वाला कंट्रोल रूम शुरू कर दिया है और सीसीटीवी कैमरे भी लगाए गए हैं।
इसी तरह संगरूर से होकर गुजरने वालों धग्गर नदी का जल स्तर भी लगातार बढ़ता ही जा रहा था। नदी खतरे के निशान में बह रही थी, इसे देखते हुए लोगों को सावधान रहने की सलाह दी गई थी।

ब्यास नदी भी खतरे के निशान पर
आपको बता दें बीते दिनों हो रही बारिश के कारण अब नदी ब्यास नदी का जल स्तर भी बढ़ गया है। बढ़ते पानी के स्तर को देखकर आसपास के इलाके के लोगों को सावधान किया गया। इसके साथ ही सभी नदी तलब झील में जाने वाले मछुवारों को सावधान किया गया है। आपको बता दें कि आप नदी और तालाब का स्तर इतना अधिक बढ़ रहा है कि पानी बाहर आने लगा है।
- टोल प्लाजा पर हंगामाः बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने की तोड़फोड़, लगाया जाम, वाहनों की लगी कतारें, जानें क्या है मामला
- चेक बाउंस मामले में अभिनेता राजपाल यादव को राहत, तिहाड़ से बाहर आने के लिए झोंक दी पूरी ताकत, चुकाए इतने करोड़
- MP Budget Session 2026: भागीरथपुरा मुद्दे पर कांग्रेस का प्रदर्शन, हाथों में दूषित पानी लेकर पहुंचे विधायक; दोषी अधिकारियों पर कार्रवाई-मंत्री से इस्तीफे की मांग
- साली, साड़ी और खौफनाक साजिश… महिला बनकर ससुराल पहुंचे जीजा ने साली का गला काटा, वजह हैरान कर देगी
- अजब-गजब! पूर्व तहसीलदार ने जिस प्रकरण को खारिज किया, नए तहसीलदार ने उसी जमीन पर चढ़वाया आवेदकों का नाम…


