चंडीगढ़। पंजाब में लगातार हो रही बारिश ने सभी नदी नालों और बांधों का जल स्तर बढ़ा दिया है। चंडीगढ़, संगरूर, जालंधर, पठानकोट, अमृतसर, समेत पंजाब के अधिकांश जिलों में लगातार हो रही बारिश अब लोगों के लिए मुसीबत बन चुकी है। चंडीगढ़ में सोमवार को हुई भारी बारिश के कारण सुखना झील का जलस्तर 1158.5 फीट तक पहुंच गया, जबकि खतरे का निशान 1163 फीट है। इस समय जलस्तर खतरे के निशान से सिर्फ 4.5 फीट नीचे है। अधिकारियों के अनुसार, बीते दिन हुई बारिश की वजह से झील के जलस्तर में करीब एक फीट की बढ़ोतरी दर्ज की गई है।
फिलहाल, यू.टी. इंजीनियरिंग विभाग ने झील की निगरानी के लिए 24 घंटे काम करने वाला कंट्रोल रूम शुरू कर दिया है और सीसीटीवी कैमरे भी लगाए गए हैं।
इसी तरह संगरूर से होकर गुजरने वालों धग्गर नदी का जल स्तर भी लगातार बढ़ता ही जा रहा था। नदी खतरे के निशान में बह रही थी, इसे देखते हुए लोगों को सावधान रहने की सलाह दी गई थी।

ब्यास नदी भी खतरे के निशान पर
आपको बता दें बीते दिनों हो रही बारिश के कारण अब नदी ब्यास नदी का जल स्तर भी बढ़ गया है। बढ़ते पानी के स्तर को देखकर आसपास के इलाके के लोगों को सावधान किया गया। इसके साथ ही सभी नदी तलब झील में जाने वाले मछुवारों को सावधान किया गया है। आपको बता दें कि आप नदी और तालाब का स्तर इतना अधिक बढ़ रहा है कि पानी बाहर आने लगा है।
- पंजाब बॉर्डर पर BSF की बड़ी कार्रवाई, 26 करोड़ की हेरोइन बरामद; 5 किलो से ज्यादा की खेप मिली
- कोलकाता भगदड़ में मुजफ्फरपुर के पिता-पुत्र की मौत, CM शुभेंदु ने पीड़ित परिवार को भेजा 50 लाख का चेक
- EOW की बड़ी कार्रवाई : शराब, कोल लेवी, मेडिकल घोटाले में 16 ठिकानों पर मारा छापा, दस्तावेज और डिजिटल उपकरण जब्त
- ‘महिलाओं का अपमान बर्दाश्त नहीं!’ कांग्रेस के ट्वीट पर बीजेपी का जोरदार पलटवार, जानिए क्या है पूरा विवाद
- उत्तराखण्ड के विकास में प्रवासियों की भूमिका पर मंथन, तीसरे सम्मेलन की तैयारियां तेज

