चंडीगढ़ : AAP आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेता संजीव अरोड़ा ने आज राज्य सरकार में कैबिनेट मंत्री के रूप में अपना कार्यभार संभाल लिया। इस खास मौके पर पार्टी के कई वरिष्ठ नेता, मंत्री और विधायक उनके साथ मौजूद रहे।
कार्यालय में पहुंचने पर संजीव अरोड़ा का जोरदार स्वागत किया गया। फूलों के गुलदस्ते और मिठाइयों के साथ पार्टी के साथियों ने उन्हें शुभकामनाएं दीं। इस मौके पर पार्टी के नेताओं और कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे का मुंह मीठा करवा कर खुशी का इजहार किया।

कैबिनेट मंत्री के रूप में ली शपथ
विधायक संजीव अरोड़ा ने 3 जून को राज्य कैबिनेट मंत्री के रूप में शपथ ली। उन्हें राज्य सरकार द्वारा उद्योग मंत्रालय और एनआरआई (गैर-आवासी भारतीय) मंत्रालय की अहम जिम्मेदारी सौंपी गई। इस फेरबदल में उद्योग मंत्रालय तरुणप्रीत सिंह सोंद से वापस लिया गया है, जबकि एनआरआई मंत्रालय अब तक कुलदीप सिंह धालीवाल के अधीन था। दोनों मंत्रालय अब संजीव अरोड़ा के पास हैं।
पंजाब में 2022 के विधानसभा चुनाव में लुधियाना वेस्ट से गुरप्रीत सिंह गोगी विधायक बने थे, लेकिन जनवरी 2025 में उनकी घर पर ही खुद की पिस्तौल से गोली लगने से मौत हो गई थी। इसके बाद यह सीट खाली हो गई थी। इस सीट को भरने के लिए चुनाव आयोग ने जून में उपचुनाव कराए थे।
- Bastar News Update : पोटाकेबिन स्कूलों में AI से बदलेगा भविष्य… ग्रामीणों को जंगल में मिली ब्लू गुफा… सरपंच ने जुगाड़ से बनाई स्कूल की बाउंड्री… DMF मद से हुए बोर खनन में बड़ी लापरवाही…
- दिल्ली में हिरण से बाघ तक ले सकेंगे गोद, चिड़ियाघर में जल्द शुरू होगी सुविधा; एक दिन के लिए कितना लगेगा शुल्क?
- जिला अस्पताल में पत्रकारों ने की नारेबाजीः बैठे धरने पर, CMHO के आश्वासन पर खत्म किया धरना, जानिए क्या है मामला
- दर्दनाक सड़क हादसा: दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत में तीन युवकों की मौत, तेज रफ्तार ने छीनी जिंदगी
- पटना में नशीली दवाओं के बड़े रैकेट का भंडाफोड़, 19 लाख का स्टॉक जब्त, 4 पर केस दर्ज

