लुधियाना। पंजाब में लगातार नशा का कारोबार बढ़ता नजर आ रहा है। एक ओर पुलिस नशा तस्करी रोकने के लिए लगातार छापे मार रही है, वहीं दूसरी ओर राज्य के तस्कर किसी तरह छुपे तौर पर नशे की सामग्रियां बेच रहे हैं। हाल ही में एक नया मामला सामने आया है जिसमें लुधियाना में महिला तस्करों को गिरफ्तार किया गया है। इन पर पहले भी नशा तस्करी का केस दर्ज है, वही इन्हें अब हेरोइन के साथ में पकड़ा गया है, जिसके बाद इनकी गिरफ्तारी हुई है।
जानकारी के मुताबिक महानगर में पुलिस द्वारा 3 महिलाओं को गिरफ्तार करने का मामला सामने आया है। थाना लाडोवाल के अधीन आते गांव तलवंडी कला की रहने वाली 3 महिलाओं को हेरोइन के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने तीनों आरोपी महिलाओं के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के अधीन मामला दर्ज किया गया है।

थाना प्रभारी गुरशिंदर कौर ने बताया कि गिरफ्तार की गई महिलाओं की पहचान सरबजीत कौर, ममता और कृष्णा देवी के रूप में की गई है। उन्होंने बताया कि आरोपी महिलाओं पर पहले भी कई मामले नशा तस्करी के दर्ज हैं।
- Bastar News Update : पोटाकेबिन स्कूलों में AI से बदलेगा भविष्य… ग्रामीणों को जंगल में मिली ब्लू गुफा… सरपंच ने जुगाड़ से बनाई स्कूल की बाउंड्री… DMF मद से हुए बोर खनन में बड़ी लापरवाही…
- दिल्ली में हिरण से बाघ तक ले सकेंगे गोद, चिड़ियाघर में जल्द शुरू होगी सुविधा; एक दिन के लिए कितना लगेगा शुल्क?
- जिला अस्पताल में पत्रकारों ने की नारेबाजीः बैठे धरने पर, CMHO के आश्वासन पर खत्म किया धरना, जानिए क्या है मामला
- दर्दनाक सड़क हादसा: दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत में तीन युवकों की मौत, तेज रफ्तार ने छीनी जिंदगी
- पटना में नशीली दवाओं के बड़े रैकेट का भंडाफोड़, 19 लाख का स्टॉक जब्त, 4 पर केस दर्ज


