लुधियाना। पंजाब में लगातार नशा का कारोबार बढ़ता नजर आ रहा है। एक ओर पुलिस नशा तस्करी रोकने के लिए लगातार छापे मार रही है, वहीं दूसरी ओर राज्य के तस्कर किसी तरह छुपे तौर पर नशे की सामग्रियां बेच रहे हैं। हाल ही में एक नया मामला सामने आया है जिसमें लुधियाना में महिला तस्करों को गिरफ्तार किया गया है। इन पर पहले भी नशा तस्करी का केस दर्ज है, वही इन्हें अब हेरोइन के साथ में पकड़ा गया है, जिसके बाद इनकी गिरफ्तारी हुई है।
जानकारी के मुताबिक महानगर में पुलिस द्वारा 3 महिलाओं को गिरफ्तार करने का मामला सामने आया है। थाना लाडोवाल के अधीन आते गांव तलवंडी कला की रहने वाली 3 महिलाओं को हेरोइन के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने तीनों आरोपी महिलाओं के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के अधीन मामला दर्ज किया गया है।

थाना प्रभारी गुरशिंदर कौर ने बताया कि गिरफ्तार की गई महिलाओं की पहचान सरबजीत कौर, ममता और कृष्णा देवी के रूप में की गई है। उन्होंने बताया कि आरोपी महिलाओं पर पहले भी कई मामले नशा तस्करी के दर्ज हैं।
- फेस्टिव सीजन में नई गाड़ी खरीदने की कर रहे हैं तैयारी? बुकिंग से पहले ऐसे परखें शोरूम की सच्चाई
- AIIMS से 260 आउटसोर्स कर्मचारी बर्खास्त, रोजगार बहाली की मांग को लेकर प्रदर्शन, बिना जानकारी नौकरी से हटाने का आरोप
- दिल्ली-NCR में दिवाली पर पटाखों की सीमित अनुमति, सुप्रीम कोर्ट ने खारिज किया पूर्ण बैन
- राजा वडिंग के इस्तीफे के बाद पंजाब कांग्रेस में नए प्रधान की चर्चा तेज, विजय इंदर सिंगला का नाम सबसे आगे
- जनसुराज के उम्मीदवार अनुज सिंह के समर्थन में उतरे अनंत सिंह, जेडीयू उम्मीदवार नीरज कुमार पर साधा निशाना

