अमृतसर। अमृतसर के गांव चंनणके में दिनदहाड़े हत्या का मामला सामने आया है। यह पूरी घटना गांव के गुरुद्वारा साहिब के बाहर हुई है। इस हत्या के बाद से गांव में भय और मातम का माहौल छाया हुआ है। मृतक की पहचान 28 साल के जुगराज सिंह के रूप में हुई है। हत्यारे बाइक में आए थे। दो हमलावर एक ने व्यक्ति पर सरेआम गोलियां चलाते हैं। हत्या करने के बाद हमलावर बाइक पर बैठकर फरार हो गए।
जानकारी मिली है कि मृतक जुगराज सिंह बाइक पर का रहा था, इस दौरान ही पीछे से बाइक पर बैठे 3 हमलावर आते हैं और उस पर गोलियां चलानी शुरू कर देते हैं। बाइक गिरने के बाद जुगराज सिंह बचने के लिए गली में भागने की कोशिश किया पर बाइक से उतरकर दो हमलावर लगातार उस पर गोलियां चलाते रहते हैं। वह बच नहीं पाया और गिर गया।

यह पूरी घटना सीसीटीवी में कैद हुई है जिसे पुलिस खंगाल रही है। हत्यारे कौन थे और क्यों उन्होंने इस घटना को अंजाम दिया यह कारण अभी तक सामने नहीं आया है।
- MP Nigam Mandal List: उज्जैन समेत कई विकास प्राधिकरणों में नियुक्तियां, इन्हें मिली बड़ी जिम्मेदारी
- LSG vs KKR IPL 2026: कोलकाता ने लखनऊ को 156 रन का दिया लक्ष्य, रिंकू सिंह ने खेली 83 रन की अर्धशतकीय पारी, मोहसिन ने झटके 5 विकेट
- नशे की रफ्तार ने उजाड़ा घर, बिंद में टोटो पलटने से महिला की मौत, तीन घायल
- चौथी बार बार काउंसिल सदस्य चुने गए डॉ . बिजेंद्र अहलावत, वकीलों ने मनाई खुशी,अनूप दहिया बोले- यह वकीलों के विश्वास की जीत
- चुनावी माहौल बीच NIA को मिली बड़ी कामयाबी, बंगाल बम विस्फोट मामले का मुख्य आरोपी हुआ गिरफ्तार

