Rajasthan News: जोधपुर में ज्वेलरी का काम करने वाले दो कारीगरों ने 13 व्यापारियों से करोड़ों का माल लेकर चंपत हो गए। मामला सिर्फ धोखाधड़ी का नहीं, भरोसे की लूट का है। पुलिस ने दोनों आरोपियों को पश्चिम बंगाल से गिरफ्तार कर जोधपुर लाया है। ये दोनों करीब 80 तोला सोना, 10 किलो चांदी और 28 लाख रुपये नकद लेकर फरार हुए थे।

कौन हैं आरोपी और कैसे की ठगी?
शेख शमीम बादशाह और उसका जुड़वा भाई शेख नसीम बादशाह पश्चिम बंगाल के हुगली जिले के घोल ताजपुर गांव के रहने वाले हैं। 2022 से ये दोनों घोड़े का चौक स्थित गंगा सदन में दुकान लगाकर सोने-चांदी के आभूषण बनाने का काम कर रहे थे।
धीरे-धीरे इन्होंने ज्वेलर्स का विश्वास जीता और उनसे ऑर्डर के नाम पर माल और कैश लेना शुरू किया। इनका तरीका साफ था कम दाम में बढ़िया काम का वादा, और फिर रफूचक्कर।
6 अप्रैल को रातों-रात गायब
6 अप्रैल 2024 की रात दोनों भाई दुकान से 80 तोला सोना, 9+ किलो चांदी और 28 लाख रुपये कैश लेकर गायब हो गए। अगले ही दिन, 7 अप्रैल को व्यापारी प्रकाश सोनी समेत 13 लोगों ने थाने में रिपोर्ट दी।
थानाधिकारी माणकराम बिश्नोई ने बताया कि मामला दर्ज होते ही आरोपियों की तलाश शुरू की गई। पहली बार पुलिस टीम बंगाल गई, लेकिन दोनों हाथ नहीं आए। आखिरकार 5 जुलाई को आरोपियों के सरेंडर की खबर मिली, और उन्हें हिरासत में ले लिया गया।
पुलिस ने दोनों भाइयों को रविवार को अदालत में पेश कर एक सप्ताह का रिमांड लिया है। फिलहाल सोना-चांदी की बरामदगी की कोशिशें जारी हैं। जांच में यह भी सामने आया है कि दोनों ने कम दाम में ऑर्डर तैयार करने का लालच देकर, दुकानदारों से एक-एक कर माल इकट्ठा किया और मौका पाकर फरार हो गए।
पढ़ें ये खबरें
- क्रिकेट, कुआं और काल: कुएं से गेंद निकालने के दौरान दो बच्चों की मौत, जन्मदिन पर इकलौते बेटे की लाश देख तड़प उठी मां
- महिला आरक्षण पर बिहार की सियासत गर्म, सड़क पर उतरी भाजपा महिला मोर्चा ने विपक्ष के खिलाफ बोला हल्ला
- Dada Dadi Bank FD Accounts : बैंक एफडी में पोते-पोती का कितना अधिकार, जानिए बिना नॉमिनी के कैसे मिलेगा पैसा ?
- गुरुग्राम में पहली बार लगेगी हरियाणा कैबिनेट की चौपाल, जानिये क्यों खास है गुरुग्राम में यह बैठक?
- Exclusive: 10 से ज्यादा कांग्रेस जिला अध्यक्षों की होगी छुट्टी, परफॉर्मेंस रिपोर्ट समीक्षा के बाद एक्शन की तैयारी, जिन्हें राहुल गांधी ने बनाया था अध्यक्ष उनकी भी रिपोर्ट खराब
