जालंधर। जालंधर में एक बार फिर से लूट की घटना सामने आई है। बड़ी बात यह है कि दिन के समय लुटेरों ने इस घटना को अंजाम दिया है और लाखों का समान लेकर फरार हो गए। यह घटना बिक्रमपुरा में घटी है। जहां सरेआम हथियारबंद लुटेरों ने घर में घुसकर लूट की वारदात को अंजाम दिया।
किसी को समझ नहीं आया कि आखिर लुटेरों ने इतने आसानी से इतनी बड़ी घटना को कैसे अंजाम दिया है। पीड़ित 20 वर्षीय युवक उदय ने बताया कि आज सुबह करीब 9 बजे कुछ लोग घर का दरवाजा खटखटाने लगे। जैसे ही उसने दरवाजा खोला, लुटेरे गन प्वाइंट पर अंदर घुस आए और परिवार को धमकाने लगे।पहले कुछ समय लुटेरों से छोड़ देने की मिन्नत की पर उनका उग्र व्यवहार और गन को देख कर अपनी जान बचाना बेहतर समझे।

बताया जा रहा है कि ढाई लाख रुपए की नकदी और तीन सोने की चेन लूटकर फरार हो गए। सूचना मिलते ही थाना नंबर-3 के एएसआई जोरावर मौके पर पहुंचे और घटना की पूरी जानकारी लेते हुए पीड़ित के बयान दर्ज किए। वहीं इस प्रकार की घटनाएं लोगों में दहशत का माहौल पैदा कर रही हैं।
- MP Nigam Mandal List: उज्जैन समेत कई विकास प्राधिकरणों में नियुक्तियां, इन्हें मिली बड़ी जिम्मेदारी
- LSG vs KKR IPL 2026: कोलकाता ने लखनऊ को 156 रन का दिया लक्ष्य, रिंकू सिंह ने खेली 83 रन की अर्धशतकीय पारी, मोहसिन ने झटके 5 विकेट
- नशे की रफ्तार ने उजाड़ा घर, बिंद में टोटो पलटने से महिला की मौत, तीन घायल
- चौथी बार बार काउंसिल सदस्य चुने गए डॉ . बिजेंद्र अहलावत, वकीलों ने मनाई खुशी,अनूप दहिया बोले- यह वकीलों के विश्वास की जीत
- चुनावी माहौल बीच NIA को मिली बड़ी कामयाबी, बंगाल बम विस्फोट मामले का मुख्य आरोपी हुआ गिरफ्तार
