Rajasthan News: कोटा: राजस्थान के कोटा स्थित गैपरनाथ पिकनिक स्थल पर 19 वर्षीय युवक अर्जुन कहार की मौत हो गई। अर्जुन अपने दोस्तों के साथ रील बनाने के दौरान 100 फीट ऊंचाई से खाई में गिर गया। वह कैथून क्षेत्र का रहने वाला था और 12वीं कक्षा का छात्र था, साथ ही एक मेडिकल स्टोर में काम भी करता था।

घटना की जानकारीअर्जुन अपने 7-8 दोस्तों के साथ रविवार को पिकनिक मनाने गया था। बारिश के कारण मुख्य रास्ता बंद होने से वे जंगल के रास्ते से गैपरनाथ पहुंचे। पिकनिक के दौरान अर्जुन पहाड़ी पर रील बना रहा था, तभी उसका पैर फिसल गया और वह चट्टानों पर गिर पड़ा, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस को शाम 5 बजे इसकी सूचना मिली, और टीम ने खतरनाक चट्टानों से नीचे उतरकर करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद शव को निकाला।
शव को न्यू मेडिकल कॉलेज अस्पताल की मोर्चरी में रखा गया, जहां सुबह पोस्टमॉर्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया गया।ताऊ ने लगाया दुश्मनी का आरोपअर्जुन के ताऊ ने आरोप लगाया कि कुछ युवकों से उसकी पुरानी दुश्मनी थी, और वे पहले भी उससे मारपीट कर चुके हैं। उन्होंने जांच की मांग की कि उसके साथ कौन-कौन से युवक थे। वहीं, सीआई महेंद्र मारू ने बताया कि मौके पर फिसलने के निशान मिले हैं, लेकिन पुलिस सभी पहलुओं की जांच कर रही है।
पढ़ें ये खबरें
- ‘मिसकैरिज ऑफ जस्टिस’ हो जाएगा, केजरीवाल की टिप्पणी पर विवाद, जस्टिस स्वर्ण कांता शर्मा ने दिलाई नियमों की याद; फैसला टला
- ललितपुर में रफ्तार का कहर, ट्रक और टैक्सी के बीच भिड़ंत, 2 लोगों की…
- मौसम का कहर : देर रात निर्माधणीन मकान की दीवार गिरी, मलबे में दबने से दंपति और मासूम घायल
- गुरुग्राम में भीषण अग्निकांड: पैकेजिंग कंपनी और गोदाम जलकर हुए खाक, धू-धू कर जला लाखों का कीमती माल
- Akshaya Tritiya 2026 : 2 दिन है अक्षय तृतीया के मुहूर्त, आज स्नान और दान का विशेष महत्व …
