Rajasthan News: कोटा: राजस्थान के कोटा स्थित गैपरनाथ पिकनिक स्थल पर 19 वर्षीय युवक अर्जुन कहार की मौत हो गई। अर्जुन अपने दोस्तों के साथ रील बनाने के दौरान 100 फीट ऊंचाई से खाई में गिर गया। वह कैथून क्षेत्र का रहने वाला था और 12वीं कक्षा का छात्र था, साथ ही एक मेडिकल स्टोर में काम भी करता था।

घटना की जानकारीअर्जुन अपने 7-8 दोस्तों के साथ रविवार को पिकनिक मनाने गया था। बारिश के कारण मुख्य रास्ता बंद होने से वे जंगल के रास्ते से गैपरनाथ पहुंचे। पिकनिक के दौरान अर्जुन पहाड़ी पर रील बना रहा था, तभी उसका पैर फिसल गया और वह चट्टानों पर गिर पड़ा, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस को शाम 5 बजे इसकी सूचना मिली, और टीम ने खतरनाक चट्टानों से नीचे उतरकर करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद शव को निकाला।
शव को न्यू मेडिकल कॉलेज अस्पताल की मोर्चरी में रखा गया, जहां सुबह पोस्टमॉर्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया गया।ताऊ ने लगाया दुश्मनी का आरोपअर्जुन के ताऊ ने आरोप लगाया कि कुछ युवकों से उसकी पुरानी दुश्मनी थी, और वे पहले भी उससे मारपीट कर चुके हैं। उन्होंने जांच की मांग की कि उसके साथ कौन-कौन से युवक थे। वहीं, सीआई महेंद्र मारू ने बताया कि मौके पर फिसलने के निशान मिले हैं, लेकिन पुलिस सभी पहलुओं की जांच कर रही है।
पढ़ें ये खबरें
- CG Crime News : शादी के 6 माह बाद खौफनाक कदम, फांसी के फंदे पर नवविवाहिता का लटका मिला शव
- पीएम मोदी के आइडिया से खत्म होगा रूस-यूक्रेन युद्ध! व्लादिमीर पुतिन ने सुझाव का किया समर्थन, जमकर की तारीफ
- यमुना सफाई के लिए CM रेखा गुप्ता ने लॉन्च किया ऐप, शुरू हुआ ‘स्वच्छ यमुना प्रहरी’ अभियान
- अवैध शराब के खिलाफ सड़क पर उतरीं आदिवासी महिलाएं: आबकारी दफ्तर का किया घेराव, सौंपा ज्ञापन
- अचानक उठने लगा धुआं और… नारनौल में पूर्व मंत्री कैलाशचंद शर्मा की गाड़ी बनी आग का गोला
