होशियारपुर : पंजाब के होशियारपुर जिले के दारोह गांव में एक तेंदुए के घर में घुसने की घटना ने इलाके में दहशत फैला दी। यह घटना जालंधर के पड़ोसी जिले होशियारपुर के केकंडी क्षेत्र में हुई, जहां तेंदुआ एक घर में दाखिल हो गया। स्थानीय लोगों ने तुरंत वन्यजीव विभाग को सूचना दी, जिसके बाद विभाग की टीम ने तेंदुए को काबू कर जंगल में सुरक्षित छोड़ दिया।
स्थानीय निवासी ने बताया कि उनके घर में एक गाय बंधी थी। जब वह गाय को चारा देने गया, तो उसने तूड़ी के ढेर में हलचल देखी। तभी तेंदुए की दहाड़ सुनाई दी, जिससे वह डर गया और तुरंत बाहर निकलकर दरवाजा बंद कर लिया। इसके बाद उसने वन्यजीव विभाग को सूचना दी। सूचना मिलते ही जंगलात विभाग की टीम मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद तेंदुए को पकड़ लिया।
पिछले कुछ दिनों से मिल रही थीं शिकायतें
वन्यजीव विभाग के अधिकारी ने बताया कि पिछले एक-दो दिनों से इलाके में तेंदुए के घूमने की सूचना मिल रही थी। इस दौरान विभाग ने तेंदुए को पकड़ने के लिए कई जगहों पर पिंजरे लगाए थे, लेकिन वह पकड़ में नहीं आ रहा था। देर रात दारोह गांव के निवासियों का फोन आया कि तेंदुआ उनके घर में घुस गया है। इसके बाद तत्काल कार्रवाई करते हुए विभाग की टीम ने तेंदुए को काबू किया और उसे होशियारपुर के जंगल में सुरक्षित छोड़ दिया।

तेंदुए के घर में घुसने की खबर से दारोह गांव और आसपास के इलाकों में दहशत फैल गई थी। ग्रामीणों ने राहत की सांस ली जब वन्यजीव विभाग ने तेंदुए को पकड़ लिया। इस घटना ने स्थानीय लोगों को सतर्क रहने की जरूरत पर जोर दिया है, खासकर उन क्षेत्रों में जहां जंगल और बस्तियों की निकटता है।
- सीएम योगी ने चैत्र नवरात्रि मेले की तैयारियों का लिया जाएजा, व्यवस्था को लेकर अधिकारियों को दिए दिशा-निर्देश
- UP डिप्टी CM केशव प्रसाद मौर्य पहुंचे उज्जैन, बाबा महाकाल के किए दर्शन, शयन आरती में हुए शामिल
- भागलपुर में SIA टीम और रैयतों के बीच संवाद, पावर प्लांट परियोजना के लिए भूमि अधिग्रहण प्रक्रिया तेज
- ‘मेरी पत्नी को नहीं छोड़ना’, बार-बार मायके जाती थी महिला, पति ने किया सुसाइड, मौत से पहले बनाया Video
- Rajasthan News : भजनलाल सरकार का राजस्व रिकॉर्ड, एक साल में 7.10% की बढ़ोतरी, स्टाम्प ड्यूटी, GST और खनन से बढ़ी कमाई
