Rajasthan News: जिले में लगातार हो रही भारी बारिश के कारण पांचना बांध का जलस्तर तेजी से बढ़ रहा है। स्थिति को नियंत्रित करने के लिए जल संसाधन विभाग ने बांध के गेट नंबर 3 और 4 खोलकर करीब 6000 क्यूसेक पानी की निकासी शुरू कर दी है। बांध का जलस्तर 258.05 मीटर तक पहुंच गया है, जो अधिकतम गेज 258.62 मीटर के करीब है। विभाग के अधिकारी जलस्तर पर लगातार नजर रखे हुए हैं।

पिछले 24 घंटों में पांचना बांध क्षेत्र में 41 एमएम बारिश दर्ज की गई है। पानी की तेज निकासी के चलते हिंडौन-गंगापुर मार्ग पर कटकड़ गांव की पुलिया पर तेज बहाव से वाहन चालकों और राहगीरों को आवागमन में परेशानी हो रही है। जल संसाधन विभाग ने आसपास के क्षेत्रों में रहने वाले लोगों से सावधानी बरतने की अपील की है।
जिले में बारिश का आंकड़ा भी चिंताजनक है। श्रीमहावीरजी में सर्वाधिक 88 एमएम, मंडरायल में 76 एमएम, करौली में 19 एमएम और पांचना बांध क्षेत्र में 41 एमएम बारिश दर्ज हुई है। जिले की औसत वर्षा 29.8 एमएम रही। भारी बारिश और बांध से पानी छोड़े जाने के कारण निचले इलाकों में बाढ़ का खतरा बढ़ गया है। प्रशासन ने लोगों से नदी-नालों के पास न जाने और सतर्क रहने की सलाह दी है।
पढ़ें ये खबरें
- नेताजी सुभाष चंद्र बोस को राष्ट्र पुत्र घोषत करने की मांग, SC ने याचिकाकर्ता को लगाई फटकार, कहा- ‘तुम्हारी सुप्रीम कोर्ट में एंट्री बैन कर देंगे’
- हरियाणा में फायर ब्रिगेड हड़ताल से बढ़ा संकट, आग बुझाने का जिम्मा स्वयंसेवकों पर
- CG Breaking : पहाड़ से टकराकर क्रैश हुआ प्राइवेट विमान, पायलट और को-पायलट की मौत
- मेरी बीवी को बुलाओ नहीं तो… पत्नी के लिए टावर पर चढ़ा युवक, 2 घंटे तक चला हाई वोल्टेज ड्रामा
- पानीपत में बेकाबू पिकअप ने मासूम को रौंदा, मां की आंखों के सामने ही डेढ़ साल की बच्ची ने तोड़ा दम

