अमित मंकोड़ी, आष्टा(सीहोर)। मध्यप्रदेश के सीहोर जिले आष्टा में डबल मर्डर से सनसनी फैल गई। पुराने विवाद में ताऊ ने भतीजा-भतीजी को मौत के घाट उतार दिया। परीक्षा देने जा रहे थे तभी लठ से जोरदार हमला कर दिया जिससे दोनों भाई बहन की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई।
सगी भतीजी और भतीजे की हत्या
दरअसल मामला आष्टा के सिद्धीगंज थाना क्षेत्र का है, जहां मृतका युवती की उम्र 20 वर्ष और युवक की उम्र 18 वर्ष बताई जा रही है। बड़े भाई ने अपनी सगी भतीजी और भतीजे की हत्या कर दी। दोनों परीक्षा देने जा रहे थे।
पैरोल से फरार बदमाश का खूनी खेलः ताबड़तोड़ फायरिंग में एक की मौत, दूसरा गंभीर, तलाश में जुटी पुलिस
पुराने विवाद के चलते वारदात
दोनों सिद्धीगंज के धरमपूरी गांव के निवासी है। पुराने विवाद के चलते हत्या की वारदात हुई है। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों शवों को कब्जे में लेकर पीएम के लिए भेज दिया है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
मेयर फंड पर ‘सरकार’ का ब्रेक: नगरीय विकास एवं आवास विभाग ने सभी कमिश्नर को लिखा पत्र,

