अमृतसर। अमृतसर में भयानक सड़क हादसा हुआ हुआ, जिसमें कार और ट्रैक्टर-ट्राली की टक्कर हो गई। इस हादसे में 3 लोगों की मौत हो गई। मृतकों की पहचान पेट्रोल पंप के मालिक अवतार सिंह के पोते विक्रम सिंह (18), और मनीष कुमार (35) और कमलप्रीत सिंह (25) के रूप में हुई है। यह हादसा घरिंडा क्षेत्र में अटारी वाघा पर देर रात हुआ। सभी का शव पोस्टमार्टम के लिए भेजे गया है और इस मामले में पुलिस जांच में जुटी हुई है।
बताया जा रहा है कि कार की रफ्तार 170 किमी प्रति घंटा थी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार के परखच्चे उड़ गए और ट्राली के टायर तक अलग हो गए। किसी को संभालने का मौका नहीं मिला और मौके पर ही सभी की मौत हो गई।

इकलौता बेटे थे तीनों
इस घटना में मृत विक्रम सिंह अपने पिता का इकलौता था। बताया जा रहा है कि उसके पिता का पहले ही देहांत हो चुका है। वहीं कमलप्रीत सिंह भी अपने माता-पिता का इकलौता बेटा था और मनीष कुमार भी परिवार का इकलौता बेटा था। कमलप्रीत खासा इंडियन पेट्रोल पंप पर गैस भरने का काम करता था और अविवाहित था।
- नर्मदापुरम में रोंगटे खड़े कर देने वाली घटना: रेलवे ट्रैक पर लहूलुहान हालत मिली बच्ची-हालत नाजुक, जताई जा रही ये आशंका
- कैमूर में युवक की निर्मम हत्या: DJ का सट्टा लिखाने के बहाने बुलाकर घटना को दिया अंजाम, पिता ने भागकर बचाई अपनी जान
- Gold Silver Price Today : सोने-चांदी में लौटी रौनक, जानिए कितना बढ़ गया भाव ?
- Bilaspur News Update : सेंधमारी कर 17 बकरे-बकरियां चोरी… अधिवक्ता से दिनदहाड़े 2 लाख की उठाईगिरी… अवैध रूप से संचालित दो क्लीनिक सील… रेल लाइन पर मिली आरक्षक की लाश…
- रक्षक बना भक्षक, जंगल की खामोशी में दफन हुई युवा बाघ की दहाड़, डिप्टी रेंजर निकला शिकारी गिरोह का हिस्सा…

