दुर्गेश राजपूत, नर्मदापुरम। एमपी के नर्मदापुरम में मंगलवार देर रात हृदयविदारक घटना हुई। जहां रेलवे ट्रैक पर एक 8 वर्षीय मासूम बच्ची लहूलुहान अवस्था में मिली। यह घटना उस समय हुई जब तमिलनाडु एक्सप्रेस नर्मदापुरम स्टेशन से रवाना हो रही थी। पीड़िता की पहचान युविका राजपूत के रूप में हुई है। घटना लगभग शाम लगभग 8 बजे की बताई जा रही है। वर्तमान में बच्ची की हालत बेहद नाजुक है, जिसे जिला अस्पताल में वेंटिलेटर पर रखा गया है।
डॉ संदीप साहू एमडी स्पेशलिस्ट ने बताया कि बच्ची ट्रेन से गिरने के कारण गंभीर रूप से घायल है। उसके सिर और कमर में गहरी चोटें आई हैं और काफी खून बह चुका है। फिलहाल बच्ची वेंटिलेटर पर है और उसकी हालत काफी नाजुक है। डॉक्टरों की एक विशेष टीम उसकी जान बचाने के लिए लगातार कोशिश कर रही है। जीआरपी टीआई संजय चौकसे ने बताया कि बच्ची अपनी मां अंजू सिंह राजपूत साथ थी। पुलिस इस बात की गहराई से जांच कर रही है कि यह एक दुर्घटना थी या इसके पीछे कोई गहरी साजिश है।
ये भी पढ़ें: इंदौर में EV कार बनी ‘मौत’ की वजह! घर में भड़की आग-नहीं खुला इलेक्ट्रॉनिक लॉक, अंदर ही जिंदा जल गए 8 लोग, पढ़िए दर्दनाक हादसे की पूरी कहानी
कुछ प्रत्यक्षदर्शियों ने बच्ची को ट्रेन के आगे धकेले जाने की आशंका जताई है। हम सीसीटीवी फुटेज खंगाल रहे हैं और चश्मदीदों के बयान दर्ज कर रहे हैं ताकि सच्चाई सामने आ सके। पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए हर पहलू पर जांच तेज कर दी है। क्या यह वास्तव में एक सोची-समझी साजिश थी या महज एक हादसा ? इसका खुलासा जांच पूरी होने के बाद ही हो पाएगा।

