चंडीगढ़। चंडीगढ़ से कई देशों के लिए फ्लाइट्स शुरू हो सकती हैं। इससे लाखों यात्रियों को सुविधा होगी साथ ही व्यापारी और छात्र वर्ग को भी आसानी होगी। चंडीगढ़ से एमिरेट्स एयरलाइंस की फ्लाइट्स उड़ाने के लिए यूटी प्रशासन ने फाइल आगे बढ़ा दी है।
यदि केंद्र से मंजूरी मिलती है तो चंडीगढ़ से कई देशों के लिए फ्लाइट्स शुरू हो सकती हैं। दिल्ली की उड़ानों को डी-सेंट्रलाइज करने की दिशा में यह एक अहम कदम माना जा रहा है। अगर चंडीगढ़ से ज्यादा अंतरराष्ट्रीय उड़ानें शुरू होती हैं तो पंजाब, हरियाणा, हिमाचल प्रदेश, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड के लाखों यात्रियों को इसका सीधा फायदा मिलेगा।

आपको बता दें कि चंडीगढ़ को पॉइंट ऑफ कॉल का दर्जा देने की प्रक्रिया भी तेज हो गई है। यदि यह दर्जा मिल जाता है तो विदेशी एयरलाइंस को सीधे चंडीगढ़ से उड़ानें शुरू करने की अनुमति मिल सकेगी। हाल ही में देहरादून में हुई सिविल एविएशन कॉन्फ्रेंस में भी इस पर चर्चा हुई है। चंडीगढ़ से अगर उड़ान शुरू होती है तो दिल्ली एयरपोर्ट के दबाव को कम करने के लिए उड़ानों को डी-सेंट्रलाइज करने की दिशा में विचार कर रही है।
- सीएम योगी ने चैत्र नवरात्रि मेले की तैयारियों का लिया जाएजा, व्यवस्था को लेकर अधिकारियों को दिए दिशा-निर्देश
- UP डिप्टी CM केशव प्रसाद मौर्य पहुंचे उज्जैन, बाबा महाकाल के किए दर्शन, शयन आरती में हुए शामिल
- भागलपुर में SIA टीम और रैयतों के बीच संवाद, पावर प्लांट परियोजना के लिए भूमि अधिग्रहण प्रक्रिया तेज
- ‘मेरी पत्नी को नहीं छोड़ना’, बार-बार मायके जाती थी महिला, पति ने किया सुसाइड, मौत से पहले बनाया Video
- Rajasthan News : भजनलाल सरकार का राजस्व रिकॉर्ड, एक साल में 7.10% की बढ़ोतरी, स्टाम्प ड्यूटी, GST और खनन से बढ़ी कमाई
