Rajasthan News: जयपुर के रामगंज थाने से एक तस्वीर वायरल हो रही है, जिसमें आदर्श नगर से BJP विधायक बालमुकुंदाचार्य थानाधिकारी (SHO) की कुर्सी पर बैठे नजर आ रहे हैं। इस तस्वीर को लेकर राजनीतिक बयानबाज़ी तेज हो गई है और खाकी बनाम खादी की मर्यादा पर बहस छिड़ गई है।

विधायक बोले: कुर्सी पर नाम थोड़े लिखा है
जब इस पर सवाल उठे तो विधायक बालमुकुंदाचार्य ने कहा, कुर्सी पर कोई नाम नहीं लिखा था, मेरे बैठने से क्या हो गया? मैं SHO की कुर्सी पर नहीं बैठा, बाकी लोगों की तरह ही बैठा था। राजस्थान के पूर्व पुलिस महानिदेशक डॉ. रवि प्रकाश मेहरड़ा ने मामले पर नाराजगी जताते हुए कहा, SHO थाने की जिम्मेदारी और छवि का प्रतीक होता है। किसी भी जनप्रतिनिधि का उसकी कुर्सी पर जाकर बैठना अनुचित है। इससे पुलिस की साख कमजोर होती है। नेताओं को अपनी मर्यादा का ख्याल रखना चाहिए।
कांग्रेस ने बताया ‘शर्मनाक’ और ‘अवमानना’
विधानसभा में कांग्रेस के सचेतक रफीक खान ने इसे लोकतंत्र के लिए खतरनाक परंपरा करार दिया। उन्होंने सोशल मीडिया पोस्ट में लिखा बेहद शर्मनाक और दुर्भाग्यपूर्ण तस्वीर! विधायक अगर SHO की कुर्सी पर बैठेंगे तो यह कार्यपालिका पर विधायिका के दबाव का सीधा संकेत है। क्या SHO भी विधानसभा में विधायक की सीट पर बैठ सकते हैं?
पढ़ें ये खबरें
- होली, हादसा और हाहाकारः सड़क किनारे ईंटों के ढेर से जा भिड़ी बाइक, 2 दोस्तों की मौत, 1 लड़ रहा जिंदगी की जंग
- Rajasthan Assembly Session: होली अवकाश के बाद आज से फिर शुरू होने जा रही है विधानसभा सत्र, दो बच्चों की चुनावी बाध्यता खत्म करने की तैयारी
- मार्च की शुरुआत में ही गर्मी ने दिखाए तेवर: एमपी में होली के दिन पारा 37 डिग्री के पार, दिन के साथ रात भी गर्म
- CG Weather Update : छत्तीसगढ़ में गर्मी ने पकड़ी रफ्तार, रायपुर में 37°C पहुंचा पारा, अगले तीन दिनों में और बढ़ेगी तपिश
- Rajasthan News: 16 दिन, 21 शहर और 100 ठिकाने: आखिर है पूर्व IAS सुबोध अग्रवाल? ACB का बड़ा एक्शन
