Rajasthan News: जयपुर के रामगंज थाने से एक तस्वीर वायरल हो रही है, जिसमें आदर्श नगर से BJP विधायक बालमुकुंदाचार्य थानाधिकारी (SHO) की कुर्सी पर बैठे नजर आ रहे हैं। इस तस्वीर को लेकर राजनीतिक बयानबाज़ी तेज हो गई है और खाकी बनाम खादी की मर्यादा पर बहस छिड़ गई है।

विधायक बोले: कुर्सी पर नाम थोड़े लिखा है
जब इस पर सवाल उठे तो विधायक बालमुकुंदाचार्य ने कहा, कुर्सी पर कोई नाम नहीं लिखा था, मेरे बैठने से क्या हो गया? मैं SHO की कुर्सी पर नहीं बैठा, बाकी लोगों की तरह ही बैठा था। राजस्थान के पूर्व पुलिस महानिदेशक डॉ. रवि प्रकाश मेहरड़ा ने मामले पर नाराजगी जताते हुए कहा, SHO थाने की जिम्मेदारी और छवि का प्रतीक होता है। किसी भी जनप्रतिनिधि का उसकी कुर्सी पर जाकर बैठना अनुचित है। इससे पुलिस की साख कमजोर होती है। नेताओं को अपनी मर्यादा का ख्याल रखना चाहिए।
कांग्रेस ने बताया ‘शर्मनाक’ और ‘अवमानना’
विधानसभा में कांग्रेस के सचेतक रफीक खान ने इसे लोकतंत्र के लिए खतरनाक परंपरा करार दिया। उन्होंने सोशल मीडिया पोस्ट में लिखा बेहद शर्मनाक और दुर्भाग्यपूर्ण तस्वीर! विधायक अगर SHO की कुर्सी पर बैठेंगे तो यह कार्यपालिका पर विधायिका के दबाव का सीधा संकेत है। क्या SHO भी विधानसभा में विधायक की सीट पर बैठ सकते हैं?
पढ़ें ये खबरें
- Murmura Tikki Recipe: आलू और मुरमुरे से बनाएं चटपटी टिक्की, स्वाद ऐसा कि बार-बार खाने का करेगा मन
- छत्तीसगढ़ के दो कलाकारों को मिला उस्ताद बिस्मिल्लाह खां युवा पुरस्कार, CM साय ने दी बधाई, कहा- प्रदेश के लिए गौरव का क्षण
- कानपुर होमगार्ड भर्ती घोटाला: मेडिकल में 50 हजार मांगने वाले दो डॉक्टर समेत 3 गिरफ्तार, जानें मामला
- भोपाल में 26 प्रतिशत बढ़े महिलाओं के खिलाफ अपराध: अपहरण के मामलों में 50% का उछाल, पुलिस व्यवस्था पर उठे गंभीर सवाल
- मिशन 2027 या कोई बड़ा सियासी समीकरण? एक साल बाद रामपुर जेल में होगी अखिलेश-आजम की मुलाकात
