Rajasthan Politics: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में सोमवार (14 जुलाई) को राजस्थान कैबिनेट की अहम बैठक हुई। इसमें राज्य कर्मचारियों को अनुकंपा नियुक्ति देने और RPSC में सदस्यों की संख्या बढ़ाने जैसे कई बड़े फैसले लिए गए। लेकिन सुर्खियों में एक और बात रही मंत्री किरोड़ी लाल मीणा का बदला हुआ रुख।

अबकी बार तारीफ़ के सुर में दिखे किरोड़ी लाल
भजनलाल सरकार पर अब तक सख्त तेवर रखने वाले मंत्री किरोड़ी लाल मीणा इस बार पूरी तरह अलग मूड में नजर आए। बैठक के दौरान उन्होंने मुख्यमंत्री के कामकाज की खुलकर तारीफ की। मीणा ने मुस्कराते हुए कहा, गाड़ी अब रवाना हो गई है। राजनीतिक हलकों में इस बयान को मुख्यमंत्री और मीणा के बीच संबंधों में नरमी का संकेत माना जा रहा है।
सरकार के फैसलों से प्रभावित हुए मीणा
सूत्रों के मुताबिक किरोड़ी लाल मीणा हाल के दिनों में सरकार के तेज़ फैसलों, योजनाओं के क्रियान्वयन और प्रशासनिक सक्रियता से प्रभावित हैं। कुछ महीनों पहले तक जो मंत्री सरकार पर खुले मंच से टिप्पणी करते थे, अब वही सार्वजनिक तौर पर सराहना करते दिखे और यहीं से सियासी अटकलों को हवा मिल गई।
बदले समीकरणों की आहट?
कैबिनेट बैठक के भीतर से आई इस ‘तारीफ’ ने राजनीति के गलियारों में चर्चा शुरू कर दी है। क्या यह सिर्फ क्षणिक नरमी है या फिर राजस्थान बीजेपी के अंदर कुछ समीकरणों की नई शुरुआत हो रही है? फ़िलहाल, इतना तय है कि राजस्थान की राजनीति में कुछ तो बदल रहा है और सबकी निगाहें अब इन दोनों नेताओं के अगले कदम पर टिक गई हैं।
पढ़ें ये खबरें
- अवैध धार्मिक ढांचों पर हाईकोर्ट सख्त, पंजाब सरकार से मांगी स्पष्ट पॉलिसी
- दिल्ली में IRS अधिकारी की बेटी का घर में मर्डर, रेप की आशंका, नृशंस हत्या से दिल्ली का प्रशासनिक अमला हिला
- बस्तर की पहचान बदलेंगे सचिन तेंदुलकर : बच्चों को मिलेगी बेहतर खेल सुविधाएं, ‘मैदान कप’ प्रतियोगिता में हजारों बच्चे दिखाएंगे प्रतिभा
- करेंसी टावर में लिफ्ट फेल! IAS के बाद अब कांग्रेस नेता फंसे, गार्ड ने किसी तरह निकाला बाहर… सुरक्षा व्यवस्था पर उठ रहे सवाल
- सतना में तीन की दर्दनाक मौत: नहर में गिरा सरिया से लदा ट्रक, कटर मशीन से निकाले गए शव
