Rajasthan Politics: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में सोमवार (14 जुलाई) को राजस्थान कैबिनेट की अहम बैठक हुई। इसमें राज्य कर्मचारियों को अनुकंपा नियुक्ति देने और RPSC में सदस्यों की संख्या बढ़ाने जैसे कई बड़े फैसले लिए गए। लेकिन सुर्खियों में एक और बात रही मंत्री किरोड़ी लाल मीणा का बदला हुआ रुख।

अबकी बार तारीफ़ के सुर में दिखे किरोड़ी लाल
भजनलाल सरकार पर अब तक सख्त तेवर रखने वाले मंत्री किरोड़ी लाल मीणा इस बार पूरी तरह अलग मूड में नजर आए। बैठक के दौरान उन्होंने मुख्यमंत्री के कामकाज की खुलकर तारीफ की। मीणा ने मुस्कराते हुए कहा, गाड़ी अब रवाना हो गई है। राजनीतिक हलकों में इस बयान को मुख्यमंत्री और मीणा के बीच संबंधों में नरमी का संकेत माना जा रहा है।
सरकार के फैसलों से प्रभावित हुए मीणा
सूत्रों के मुताबिक किरोड़ी लाल मीणा हाल के दिनों में सरकार के तेज़ फैसलों, योजनाओं के क्रियान्वयन और प्रशासनिक सक्रियता से प्रभावित हैं। कुछ महीनों पहले तक जो मंत्री सरकार पर खुले मंच से टिप्पणी करते थे, अब वही सार्वजनिक तौर पर सराहना करते दिखे और यहीं से सियासी अटकलों को हवा मिल गई।
बदले समीकरणों की आहट?
कैबिनेट बैठक के भीतर से आई इस ‘तारीफ’ ने राजनीति के गलियारों में चर्चा शुरू कर दी है। क्या यह सिर्फ क्षणिक नरमी है या फिर राजस्थान बीजेपी के अंदर कुछ समीकरणों की नई शुरुआत हो रही है? फ़िलहाल, इतना तय है कि राजस्थान की राजनीति में कुछ तो बदल रहा है और सबकी निगाहें अब इन दोनों नेताओं के अगले कदम पर टिक गई हैं।
पढ़ें ये खबरें
- टावर निर्माण के दौरान विवाद, जमीन मालिक की मौत, ठेकेदार के खिलाफ कार्रवाई की मांग
- EPF New Rules 2026 : PF निकासी के नियम बदले, जानिए अब 1 लाख में से कितने हजार निकाल सकेंगे ?
- राजा रघुवंशी हत्याकांड: सोनम की जमानत रद्द कराने सुप्रीम कोर्ट पहुंची मेघालय सरकार, टाइपोग्राफिकल त्रुटि के आधार पर मिली बेल को बताया गलत
- कत्ल, कार्रवाई और कारावासः पत्नी की हत्या कर फरार चल रहा आरोपी पति गिरफ्तार, जानिए प्रताड़ना से लेकर मर्डर तक की कहानी
- चंडीगढ़ में राशन व्यवस्था हुई पूरी तरह डिजिटल, अब मोबाइल कूपन से घर के पास मिलेगा राशन
