अमृतसर। बीते दिन गोल्डन टेंपल को उड़ाने की धमकी मिली थी यह सिलसिला लगातार दूसरे दिन भी जारी रहा। गोल्डन टेंपल को लगातार दूसरे दिन भी बम से उड़ाने की धमकी मिली है। इसे ईमेल के जरिए दिया गया है। धमकी मिलने के बाद शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी और अमृतसर पुलिस अलर्ट मोड में आ गई है।
ई मेल मिलने के बाद एक बार फिर से खलबली मच गई है। टेंपल के आस-पास की सुरक्षा बढ़ा दी गई है और आने-जाने वाले लोगों पर कड़ी निगरानी की जा रही है।

आज जो धमकी भरी ई-मेल आया है उसमें दावा किया गया है कि पाईपों में RDX भर दिया गया है, जिससे गोल्डन टेंपल के अंदर धमाके किए जाएंगे। हालांकि, सुरक्षा कारणों से न तो मेल और ना ही उसमें लिखे गए शब्दों को सार्वजनिक किया गया है। आपको बता दें कि बीते दिन भी इस पवित्र स्थान को बम से उड़ाने की धमकी मिली थी।
- 06 April History : खुसरो ने अपने पिता जहाँगीर के खिलाफ की बगावत, भाजपा का स्थापना दिवस, महात्मा गांधी ने छेड़ा सविनय अवज्ञा आंदोलन… जानिए आज के दिन की अहम घटनाएं
- Weather update: आंधी-पानी और ओलों का अटैक, प्री-मानसून ने बिगाड़ा गर्मी का खेल
- National Morning News Brief: ट्रंप की धमकी- ईरान को नरक बना दूंगा; पीएम मोदी ने धुरंधर मूवी का जिक्र कर कांग्रेस पर साधा निशाना; पाकिस्तान की भारत को धमकी- इस बार कोलकाता तक हमला करेंगे; राघव चड्ढा बोले- पिक्चर अभी बाकी है
- 6 April 2026 Panchang : वैशाख माह के कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि आज, जानिए क्या रहेगा राहुकाल का समय और शुभ मुहूर्त
- क्या सच में पागल हो गए ट्रंप? अमेरिकी नेताओं ने दिया ऐसा बयान; ट्रंप की पूर्व सहयोगी मार्जरी टेलर ने कहा- ‘पागलपन’ की स्थिति में हैं

