अमृतसर। बीते दिन गोल्डन टेंपल को उड़ाने की धमकी मिली थी यह सिलसिला लगातार दूसरे दिन भी जारी रहा। गोल्डन टेंपल को लगातार दूसरे दिन भी बम से उड़ाने की धमकी मिली है। इसे ईमेल के जरिए दिया गया है। धमकी मिलने के बाद शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी और अमृतसर पुलिस अलर्ट मोड में आ गई है।
ई मेल मिलने के बाद एक बार फिर से खलबली मच गई है। टेंपल के आस-पास की सुरक्षा बढ़ा दी गई है और आने-जाने वाले लोगों पर कड़ी निगरानी की जा रही है।

आज जो धमकी भरी ई-मेल आया है उसमें दावा किया गया है कि पाईपों में RDX भर दिया गया है, जिससे गोल्डन टेंपल के अंदर धमाके किए जाएंगे। हालांकि, सुरक्षा कारणों से न तो मेल और ना ही उसमें लिखे गए शब्दों को सार्वजनिक किया गया है। आपको बता दें कि बीते दिन भी इस पवित्र स्थान को बम से उड़ाने की धमकी मिली थी।
- ‘आप सभी का सम्मान बना रहेगा’, वित्तरहित शिक्षकों से CM सम्राट चौधरी ने किया बड़ा वादा
- पूर्व WWE रेसलर सौरव गुर्जर गिरफ्तार, शादी का झांसा देकर यौन शोषण का आरोप
- बिगड़े बोल पर घिरे पूर्व उपराष्ट्रपति हामिद अंसारी, VHP और मुस्लिम धर्मगुरुओं ने भी जताई असहमति
- रोहतास में फंदे के सहारे लटका मिला विवाहिता का शव, जांच-पड़ताल में जुटी पुलिस
- UP NEET UG 2026: बदल गया दूसरे राउंड की काउंसलिंग का शेड्यूल! 21 सितंबर से च्वाइस फिलिंग, यहां देखें नई डेट्स



